Home Latest News & Updates IND vs PAK मैच से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया खुलासा, PAK के कहने पर उठाया था ये बड़ा कदम

IND vs PAK मैच से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया खुलासा, PAK के कहने पर उठाया था ये बड़ा कदम

by Sachin Kumar
0 comment
T20 World Cup 2026 Pakistan U-turn BCB

T20 World Cup 2026 : भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान ने यूटर्न ले लिया है और कंफर्म कर दिया है कि वह इस मैच में भागीदारी करेगा. इसी बीच BCB ने सभी क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद दिया है.

T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी-20 विश्व कप में होने वाला भारत और पाकिस्तान के मैच पर संकट गहरा गया था. 15 फरवरी को कोलंबो केआर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के हालत उस वक्त बिगड़ गए थे जब पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार करने का एलान किया था. हालांकि, अब PCB ने यूटर्न ले लिया है और एक बयान जारी करके बताया कि 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक मैच में वह खेलने के लिए तैयार है. इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अहम भूमिका रही है और उसने भी इस मैच के लिए एक अहम बयान जारी किया है. बयान में PCB, ICC और सभी शामिल लोगों का शुक्रिया अदा किया.

भाईचारा हमेशा बना रहे : BCB

BCB ने बताया कि हाल ही की चुनौतियों से निपटने में उनकी पॉजिटिव भूमिका के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और सभी शामिल लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. खासकर पीसीबी चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट के फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता है. इस पूरे समय में पीसीबी ने बहुत अच्छी खेल भावना और एकजुटता दिखाई है. BCB प्रेसिडेंट मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने कहा कि इस समय में बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों से हम बहुत खुश हैं. हमारा भाईचारा हमेशा बना रहे.

बोर्ड ने आगे कहा कि कल पाकिस्तान और आईसीसी के बीच मीटिंग के नतीजों को देखते हुए मैं पाकिस्तान से रिक्वेस्ट करता हूं कि वह पूरे क्रिकेट इको सिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC टी-20 विश्व कप का मैच खेले.

विभिन्न बोर्ड ने बचाया मुकाबला

वहीं, BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि उन्होंने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यात्रा के बाद आईसीसी ने पीसीबी से अनुरोध किया कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ विश्व कप मैच खेलने के लिए तैयार हो जाए और क्रिकेट जगत का हित भी बना रहे. अब इस बयान के बाद साफ हो गया है कि पर्दे के पीछे कई क्रिकेट बोर्ड इस मुकाबले को बचाने की लगातार कोशिश कर रहे थे.

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भी जताया आभार

मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान के फैसले पर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ का शुक्रिया किया कि उन्होंने यह पक्का कर दिया कि जिस खेल से हम सभी प्यार करते हैं उसमें किसी प्रकार की रुकावट न आए. उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि खुशी इस बात भी है कि कोलंबो में चल रहे टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच का सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

राष्ट्रपति दिसानायके ने आगे लिखा कि टूर्नामें के को-होस्ट के तौर पर श्रीलंका इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और सभी संबंधित लोगों को उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देता है. श्रीलंका 1996 के वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों की दिखाई गई एकजुटता को नहीं भूला है, जब वह कोलंबो में एक मैदान में साथ में खेले थे, जबकि दूसरे सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं खेल पाए थे.

यह भी पढ़ें- खत्म हुई ड्रामेबाजी, पाकिस्तान ने बॉयकॉट से लिया यू-टर्न, अब भारत संग T20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?