Home Top News खत्म हुई ड्रामेबाजी, पाकिस्तान ने बॉयकॉट से लिया यू-टर्न, अब भारत संग T20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार

खत्म हुई ड्रामेबाजी, पाकिस्तान ने बॉयकॉट से लिया यू-टर्न, अब भारत संग T20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार

by Neha Singh
0 comment
Pakistan Withdrawal Boycott:

Pakistan Withdrawal Boycott: पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलेने को तैयार हो गया. अब इंडिया पाकिस्तान का मैज 15 फरवरी को कोलंबो में होगा.

10 February, 206

पाकिस्तान की ड्रामेबाजी अब खत्म हो गई है. पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच बॉयकॉट करने के अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. अब इंडिया-पाकिस्तान मैच तय समय पर होगा, क्योंकि बांग्लादेश और श्रीलंका के मनाने पर पाकिस्तान सरकार ने बॉयकॉट की अपील वापस ले ली है. इससे चल रहे टूर्नामेंट पर छाया पड़ी रुकावट खत्म हो गई है. इंडिया पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. लाहौर की मीटिंग में यह फैसला लिया गया, ICC, PCB और BCB शामिलु हुए थे.

समय पर होगा मैच

पाकिस्तान सरकार ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा, “कई देशों की बातचीत में मिले नतीजों और दोस्त देशों की अपील को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में अपने तय मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने का निर्देश देती है.”

पाकिस्तान सरकार के बयान में आगे कहा गया, “…यह फैसला क्रिकेट की भावना की रक्षा करने और सभी हिस्सा लेने वाले देशों में इस ग्लोबल खेल को जारी रखने में मदद करने के मकसद से लिया गया है.” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फ़ोन आया, जिन्होंने उनसे बॉयकॉट का आह्वान वापस लेने का आग्रह किया.

ICC ने पाकिस्तान की मांगों का ठुकराया

मीटिंग में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने ICC के सामने कई मांगें रखी थीं, जिसे ICC ने खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने भारत के साथ बाइलेटरल सीरीज़ फिर से शुरू करने की भी मांग की. बांग्लादेश ने भी ट्राईलेटरल सीरीज़ की मांग की है. ICC ने साफ किया कि बाइलेटरल सीरीज़ शुरू करने या खत्म करने का उसका कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है. इसके अलावा, ICC ने ट्राई-सीरीज़ की मांग खारिज कर दी है.

बांग्लादेश पर नहीं लगाई पेनल्टी

भारत में मैच खेलने से मना करन के बाद बांग्लादेश को 2026 T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है. लाहौर में हुई मीटिंग में यह मांग की गई कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर रखने के लिए मुआवजा दिया जाए. ICC इस पर सहमत हो गया. मुआवजे के तौर पर बांग्लादेश को अंडर-19 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की होस्टिंग के अधिकार दिए जा सकते हैं.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को मिला दूसरा झटका! ICC ने ठुकराई तीन मांग; द्विपक्षीय सीरीज करवाने की कही थी बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?