Home राज्य राजस्थान के दौसा में बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़कर कार ने ट्रक को मारी टक्कर, 6 दोस्तों की मौत

राजस्थान के दौसा में बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़कर कार ने ट्रक को मारी टक्कर, 6 दोस्तों की मौत

by Neha Singh
0 comment
Dausa Car Accident

Dausa Car Accident: जयपुर-आगरा हाईवे पर देर रात को एक कार डिवाइडर को तोड़कर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार में बैठे 6 दोस्तों की मौत हो गई,

11 February, 2026

राजस्थान के दौसा में बुधवार को एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई है. जयपुर-आगरा हाईवे (एनएच-21) पर देर रात को एक कार डिवाइडर को तोड़कर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार में बैठे 6 दोस्तों की मौत हो गई, वे सभी आभानेरी गांव से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर ने कार पर से कंट्रोल खो दिया ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के तौर पर हुई है।

ट्रक से टकराई कार

पुलिस ने बताया कि सभी छह दोस्त थे और दौसा के कलखो गांव के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में पता चला कि कार अचनाक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा पहुंची. उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई. जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए . . हाईवे पर चल रहे राहगीरों ने शवों को कार से निकालने की कोशिश की. पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवको को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

पुलिस की जांच जारी

सभी छह दोस्त एक शादी में गए थे और लौटते वक्त उन्होंने अपनी जान खो दी. इस हादसे से गांव में मातम छा गया है. गांव के छह घरों में चीख-पुकार मची है. फिलहास सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद आज सभी शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एक्सीडेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज गाड़ी चलाना और गाड़ी का कंट्रोल खोना इसकी वजहें थीं.

मृतक युवकों का फोटो अब सोशल मीडियाप पर वायरल हो रहा है, जो हादसे से कुछ देर पहले एक शादी समारोह में लिया गया था. फोटो में दोस्त मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मरने वाले कालाखो गांव के रहने वाले थे और पक्के दोस्त थे.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- दिल्ली के गड्ढे ने ली एक और जान, रोहिणी के मैनहोल में गिरने से बिरजू की मौत, नशे में दोस्त बचाना भूला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?