Home Top News PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस से बात, कहा- ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बर्दाश्त नहीं; जानें और क्या बोले?

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस से बात, कहा- ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बर्दाश्त नहीं; जानें और क्या बोले?

by Sachin Kumar
0 comment
PM Modi Speaks with Saudi Crown Prince

Middle East War : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम ने ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की कड़ी निंदा की.

Middle East War : मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच मध्य पूर्व में संघर्ष को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की जरूरत पर सहमति जाहिर की.

बुनियादी ढांचे पर निंदा को दोहराया

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन बातचीत की जानकारी दी और बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमलों की भारत द्वारा की गई निंदा को दोहराया. साथ ही हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग मार्गों को खुला तथा सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए. उन्होंने आगे कहा कि मैंने सऊदी अरब साम्राज्य में भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए उनके निरंतर समर्थन हेतु महामहिम के प्रति अपना आभार और सराहना भी व्यक्त की.

युद्ध शुरू होने के बाद हुई दूसरी बार बात

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेता नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला करने के अलावा सुरक्षित करने की जरूरत पर सहमत हुए. उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. बता दें कि 28 फरवरी को पश्चिम एशिया मे संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच यह दूसरी बार टेलीफोन पर चर्चा हुई है. एक तरफ जहां पर अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त हमला किया तो दूसरी तरफ ईरान ने मिडिल ईस्ट देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया.

विश्व नेताओं से की फोन पर बात

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को नियंत्रित करता है, जो एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. यहां से दुनिया की जरूरत की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा सप्लाई होती है. संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान बहुत कम जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दे रहा है. साथ ही जंग शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व नेताओं से भी बात की है, जिनमें UAE, कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, ईरान, फ्रांस, इज़राइल और मलेशिया के नेता शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ‘ईरान पहले हमला नहीं करता, कड़ा जवाब देता…’ राष्ट्रपति पेजेशकियान ने US-इजरायल को चेताया

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?