NCC Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके मुताबिक अविवाहित एनसीसी कैडेट्स सीधे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
14 February, 2026
अगर आपके पास नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) का सी सर्टिफिकेट तो आपके लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है. सबसे अच्छी बात यह है कि आपको बिना किसी परीक्षा के सेना में लेफ्टिनेंट रैंक मिल सकती है. भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके मुताबिक अविवाहित एनसीसी कैडेट्स सीधे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2026 है. चलिए जानते हैं आवेदन करने की योग्यता, आय़ु और अन्य जरूरी जानकारी क्या है.

योग्यता
इस भर्ती में पुरुषों के लिए 70 और महिलाओं के लिए 6 पद हैं. उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए और उनकी उम्र 19 साल 25 साल के बीच होनी चाहिए. सबसे जरूरी कि उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए और उनके पास एनसीसी का ‘C’सर्टिफिकेट होना चाहिए, उससे कम लेवल सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा. इसके साथ ही आपके पास ‘C’सर्टिफिकेट में ‘B’ ग्रेड प्राप्त होना चाहिए.

क्या है चयन प्रक्रिया
भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया पांच चरणों में होगी. सबसे पहले आपको एप्लीकेशन जमा करना होगा. इसके बाद शॉर्टलिस्टिंग होगी. शॉर्टलिस्टिंग के बाद आपको SSB का इंटरव्यू पास करना होगा, जो मई या जून में कम से कम पांच दिन का होगा. इसके बाद आपका मेडिकल टेस्ट होगा. मेडिकल टेस्ट होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनकर जारी होगी और आखिर में आपको जॉइनिंग लेटर मिलेगा. उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. बता दें, कैंडिडेट्स को उनके NCC ‘C’ ग्रेड के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे. A ग्रेड के लिए 50 मार्क्स और B ग्रेड के लिए 25 मार्क्स दिए जाते हैं। उनके ग्रेजुएशन परसेंटेज के आधार पर एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाएंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी
चुने गए कैडेट्स 49 हफ़्ते की ट्रेनिंग लेंगे, जिसके दौरान उन्हें हर महीने ₹56,100 का स्टाइपेंड मिलेगा. SSB इंटरव्यू के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ें हैं NCC की पूरी जानकारी, अगर आप इंग्लिश नहीं बोल पाते हैं तो भी कॉन्फिडेंस बनाए रखना, और आर्मी की बेसिक जानकारी जैसे ड्रिल, हथियार, मैप और अभी की मिलिट्री एक्टिविटीज़ को समझना.
यह भी पढ़ें- अब टीचर्स नहीं कंप्यूटर चेक करेगा 12वीं क्लास की कॉपियां, CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किया बड़ा फैसला
