Home शिक्षा राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, 5 में 4 लड़कियां टॉपर

राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, 5 में 4 लड़कियां टॉपर

by Neha Singh
0 comment
Rajasthan Board 12th Toppers

Rajasthan Board 12th Toppers: राजस्थान बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. इस साल कुल पास परसेंटेज 97.20% रहा, जिसमें लड़कों का पास परसेंटेज 96.46% और लड़कियों का 97.77% रहा.

31 March, 2026

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने आज 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिया. RBSE ने सिर्फ 20 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किए. अगर आपने भी अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया तो, यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके जल्द ही स्कोर देखें. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बोर्ड सेक्रेटरी गजेंद्र सिंह राठौर ने RBSE अजमेर ऑफिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 में पास हुए स्टूडेंट्स की संख्या, एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स की संख्या, पास हुए स्टूडेंट्स की संख्या, स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज, स्ट्रीम वाइज पास परसेंटेज, स्ट्रीम वाइज टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नाम और परसेंटेज और डिस्ट्रिक्ट वाइज पास परसेंटेज की घोषणा की गई.

97.20% छात्र पास

इस साल कुल पास परसेंटेज 97.20% रहा, जिसमें लड़कों का पास परसेंटेज 96.46% और लड़कियों का 97.77% रहा. पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी थी है. इस साल भी 5 टॉपर्स में 4 लड़कियां हैं. इस साल, राजस्थान बोर्ड 12वीं एग्जाम के लिए लगभग 8.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख ने एग्जाम दिया था. इनमें आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा, लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. साइंस स्ट्रीम में लगभग 2.3 लाख और कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था.

देखें टॉपर्स लिस्ट

संकाय (Stream)टॉपर का नामप्रतिशत (%)जिला
विज्ञान (Science)दीपिका99.80%जोधपुर
सोनू मेहरा99.80%सीकर
दिव्या99.80%नागौर
निकिता99.80%बाड़मेर
ऋषिता99.80%बीकानेर
कला (Arts)नव्या कुमारी मीणा99.60%जयपुर
नरपत99.60%बाड़मेर
नैन्सी99.60%चुरू
वाणिज्य (Commerce)वर्षा रानी99.20%झुंझुनू

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले, राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, ’12th RBSE Result 2026′ लिंक पर क्लिक करें (जल्द ही एक्टिवेट हो जाएगा).
  • यहां ‘आर्ट/कॉमर्स/साइंस’ में से अपनी स्ट्रीम चुनें.
  • स्टूडेंट्स को अब दिए गए कॉलम में अपना रोल नंबर डालना होगा.
  • सबमिट या व्यू रिजल्ट पर क्लिक करने से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- बिहार में 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली कौन हैं पुष्पांजलि? कितनी करती हैं पढ़ाई; अब बनना चाहती हैं IAS

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?