Home Latest News & Updates विश्व कप से बाहर हुआ नेपाल, वेस्टइंडीज टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक; 9 विकेट से जीता मुकाबला

विश्व कप से बाहर हुआ नेपाल, वेस्टइंडीज टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक; 9 विकेट से जीता मुकाबला

by Sachin Kumar
0 comment
West Indies won match against Nepal 9 wickets

WI vs NEP : नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से मैच जीत लिया. इसके साथ ही नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और वेस्टइंडीज पहली टीम बन गई है जिसने सुपर-8 में जगह बनाई है.

WI vs NEP : टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में नेपाल को वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही WI ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने एक तरफा जीत दर्ज करते हुए नेपाल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम पहली टीम बन गई और नेपाल सुपर-8 से बाहर हो गई है. दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया था. फिर इंग्लैंड को भी 30 रनों के अंतर से धूल चटा दी. दूसरी तरफ नेपाल को इंग्लैंड ने 4 रनों के अंतरों से हार का सामना करना पड़ा. फिर दूसरे मुकाबले में इटली ने 10 विकेट से रौंद दिया.

होप और हेटमायर ने किया कमाल

नेपाल के खिलाफ रनचेज में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और उनके साथ शिमरॉन हेटमायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. होप ने 44 गेंदों में नाबाद 61 रनों की शानदारी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं. दूसरी तरफ हेटमायर ने 32 गेंदों में तूफानी अंदाज में 46 रन मारे. हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद 91 रनों की साझेदारी की और नेपाल को मैच में एकतरफा हरा दिया. वहीं, वेस्टइंडीज का इकलौता विकेट ब्रैंडन किंग के रूप में गिरा.

ऐसी रही नेपाल की इनिंग्स

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 133 रन बनाए. नेपाली टीम की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही और उसने 73 रनों के स्कोर पर 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी ने टीम की कमान संभाली और 54 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद टीम का स्कोर 133 पर पहुंच सका. दीपेंद्र ने 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया. वहीं, कामी ने 4 चौके की मदद से 15 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने 4 विकेट चटकाने का काम किया. मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज को एक-एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें- PAK के खिलाफ मैच खेलने से पहले सूर्या ने निकाला उस्मान तारिक का तोड़, नेट्स पर की प्रैक्टिस; देखें Video

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?