PM Keir Starmer: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्रंप को झटका दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे ईरान अमेरिका के युद्ध में शामिल नहीं होने वाले हैं, क्योंकि यह युद्ध ब्रिटेन का नहीं है.
1 April, 2026
मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर ब्रिटेन ने अपना रुख साफ कर दिया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्रंप को झटका दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे ईरान अमेरिका के युद्ध में शामिल नहीं होने वाले हैं, क्योंकि यह युद्ध ब्रिटेन का नहीं है. इससे पहले ट्रंप ने ब्रिटेन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ब्रिटेन अपना तेल खुद लेकर आएं. ट्रंप ने एक्स पर लिखा ‘अब अमेरिका का स्ट्रेट होर्मुज से लेना देना नहीं है. ब्रिटेन अपना तेल खुद लेकर आए’
यह युद्ध हमारा नहीं है- पीएम कीर
पीएम कीर स्टारमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “फॉरेन सेक्रेटरी और चांसलर G7 में अपने काउंटरपार्ट्स से मिले हैं. डिफेंस सेक्रेटरी मिडिल ईस्ट में हमारे पार्टनर्स से बात कर रहे हैं. UK ने अब खाड़ी में मैरीटाइम सिक्योरिटी के लिए एक साथ आने के हमारे स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट के आस-पास 35 देशों को एक साथ ला दिया है. आज, मैं यह अनाउंस कर सकता हूं कि इस हफ़्ते के आखिर में, फॉरेन सेक्रेटरी एक मीटिंग होस्ट करेंगे जो 35 देशों को पहली बार एक साथ लाएगी. हम फंसे हुए जहाजों और नाविकों की सेफ्टी की गारंटी देने और जरूरी चीजों की मूवमेंट फिर से शुरू करने के लिए काम करेंगे.”
‘हालात से लड़ने के लिए तैयार हैं’
पीएम ने कहा “मिडिल ईस्ट में लड़ाई अब दूसरे महीने में पहुंच गई है. हम तनाव कम करने और शांति के लिए तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन अब यह साफ है कि इस लड़ाई का असर हमारे देश के भविष्य पर पड़ेगा. इसलिए आज मैं ब्रिटिश लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह तूफान कितना भी भयानक क्यों न हो, हम इसका सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. हमारे पास इससे बाहर निकलने का एक लंबे समय का प्लान है.
VIDEO | London: UK PM Keir Starmer, addressing a press conference said,
— Press Trust of India (@PTI_News) April 1, 2026
"The conflict in the Middle East has now entered a second month. While we're working at pace for de-escalation and peace, it is now clear that the impact of this war will affect the future of our country.… pic.twitter.com/J7T7e42FKm
“मैं बताना चाहता हूं कि यह हमारी लड़ाई नहीं है. हम इस लड़ाई में नहीं पड़ेंगे. यह हमारे देश के हित में नहीं है और ब्रिटेन में रहने के खर्च को कम करने का सबसे असरदार तरीका है कि हम मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर जोर दें, जो एनर्जी के लिए एक बहुत जरूरी रास्ता है.”
ब्रिटेन पर भड़के ट्रंप
स्टारमर के ऐलान से पहले ट्रंप ने ब्रिटेन पर निशाना साधा था. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकन मिलिट्री दो से तीन हफ़्तों में हमला करना बंद कर देगी और कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक द्वारा बंद किए गए स्ट्रेट में जो कुछ भी होता है, उससे US का “कोई लेना-देना नहीं होगा”. उन्होंने अपने सहयोगी देशों से कहा “अपना तेल खुद लाओ” और होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करना हमारा काम नहीं है. इस जरूरी पानी के रास्ते को खुला रखने की ज़िम्मेदारी उन देशों की होगी जो इस पर निर्भर हैं.
यह भी पढ़ें- आपदा में अवसर निकाल रहे ट्रंप, युद्ध खत्म कर बेचेंगे तेल, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमारी टेंशन नहीं
News Source: PTI
