Home Latest News & Updates भारत से हार के बाद शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा! अपने दामाद और बाबर के लिए कह दी ये कड़वी बात

भारत से हार के बाद शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा! अपने दामाद और बाबर के लिए कह दी ये कड़वी बात

by Sachin Kumar
0 comment
Viral Shahid Afridi Reaction After India vs Pakistan Match

India vs Pakistan – T20 WC 2026: भारतीय टीम से 61 रनों से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेटरों को काफी सुनने को मिल रहा है. इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद और बाबर को टीम से बाहर निकालने की बात कह दी.

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो केआर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को हाई बोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया और इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों का गुस्सा देखने को मिला. भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों बोर्ड पर लगा दिए. इसके जवाब में पाक टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया ने बोर्ड पर कम स्कोर लगाए हैं लेकिन पाकिस्तान के गिरते लगातार विकटों ने बता दिया भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

वहीं, इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने एक दम से यूटर्न लिया है. वह एक तरफ जहां पर मैच से पहले पाकिस्तान युवा खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे थे तो, वहीं मैच में हारने के बाद कई प्लेयर्स को बाहर निकालने की बात कह रहे हैं. इसी कड़ी में पाक टीम के पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दामाद शाहीन अफरीदी से लेकर बाबर आजम को टीम से बाहर कर देना चाहिए.

मैं तीनों खिलाड़ियों को बाहर कर दूं : अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी ने टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद तीन खिलाड़ियों पर इस मैच का ठीकरा फोड़ते हुए नजर आए. इसमें उन्होंने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान का नाम लिया. अफरीदी ने कहा कि अगर मुझे फैसला लेना हो तो मैं इन तीनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दूं. ये तीनों प्लेयर लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और उनसे जिस तरह के क्रिकेट की उम्मीद थी उन्होंने वैसा नहीं खेला. यही वजह है कि अब समय आ गया है कि इन तीनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर देना चाहिए. साथ ही नए खिलाड़ी मौके की तलाश में टीम से बाहर बैठे हैं उन्होंने जगह देनी चाहिए.

शाहीन, बाबर और शादाब हुए फ्लॉप

भारतीय टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 2 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 31 रन दिए और इस दौरान सिर्फ एक विकेट ही हासिल किया. वहीं, शादाब खान ने तो एक ही ओवर फेंका जिसमें 17 रन दिए. दूसरी तरफ बल्लेबाजी के दौरान वह सिर्फ 14 रन ही बना पाए. इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो बाबर आजम ने 5 रन ही बनाए. हालांकि, उनसे क्रिकेट फैंस और सेलेक्टर्स की काफी उम्मीदें थीं.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया की 61 रन से शानदार जीत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?