Dhurandhar OTT Verdict: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर भी गदर मचा रही है.
16 February, 2026
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद रणवीर सिंह ने अब डिजिटल दुनिया में भी अपनी धाक जमा ली है. उनकी लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने नेटफ्लिक्स पर आते ही ऐसा धमाका किया है कि 2025-2026 की बाकी सभी इंडियन फिल्में इसके सामने धराशाही होती नज़र आ रही हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही ग्लोबल चार्ट्स पर नंबर वन की कुर्सी पर कब्ज़ा कर लिया है. कहने का मतलब ये है कि, रणवीर सिंह का ये डिजिटल मॉन्स्टर अवतार अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है

रिकॉर्ड्स का ढेर
नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल आंकड़ों की मानें तो ‘धुरंधर’ ने अपनी ओटीटी रिलीज़ के दूसरे हफ्ते में जबरदस्त छलांग लगाई है. ऑडियन्स के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओटीटी पर रिलीज होने के सिर्फ 10 दिनों में ही इसे करीब 5 करोड़ यानी 50 मिलियन का वॉच टाइम मिल चुका है. दूसरे हफ्ते में फिल्म को 8.2 मिलियन व्यूज मिले, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. वर्ल्डवाइड लेवल पर ये फिल्म नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में टॉप पर बनी हुई है.
यह भी पढ़ेंः इस हफ्ते सोफे से चिपकने की करें तैयारी! ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर Korean Dramas उड़ाने वाले हैं आपके होश

रणबीर कपूर हुए पीछे
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ 2025-2026 की फिल्मों को किनारे किया, बल्कि साल 2024 से अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. ‘धुरंधर’ ने व्यूज के मामले में रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. फिलहाल ‘महाराजा’ और ‘लकी भास्कर’ जैसी फिल्में इस लिस्ट में आगे जरूर हैं, लेकिन जिस रफ्तार से ‘धुरंधर’ आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि ये जल्द ही टॉप पर पहुंच जाएगी.
फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
- महाराजा (2024): 19.7 मिलियन
- लकी भास्कर (2024): 19.4 मिलियन
- क्रू (2024): 17.9 मिलियन
- लापता लेडीज (2024): 17.1 मिलियन
- धुरंधर (2026): 15.8 मिलियन (सिर्फ 10 दिन में!)
- शैतान (2024): 14.8 मिलियन
- फाइटर (2024): 14 मिलियन
- एनिमल (2024): 13.6 मिलियन

धुरंधर का क्रेज
‘धुरंधर’ की सक्सेस की सबसे बड़ी वजह इसकी ‘वर्ड-ऑफ-माउथ’ पब्लिसिटी रही. लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोगों को ओटीटी के कलर ग्रेडिंग से थोड़ी शिकायत जरूर थी, लेकिन स्टारकास्ट की दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी के सामने ये छोटी कमियां छिप चुकी हैं. ये कहना गलत नहीं है कि, ‘धुरंधर’ ने ये साबित कर दिया है कि जब कंटेंट दमदार हो, हीरो रणवीर सिंह जैसा हो और अक्षय खन्ना जैसा विलेन, तो रिकॉर्ड्स का टूटना तय है.
यह भी पढ़ेंः O Romeo: ‘उस्तरा’ की धार और ‘सपना’ का इंतकाम, मिलिए Shahid Kapoor के किरदार के पीछे छिपे असली गैंगस्टर से
