Home राज्य दो मुस्लिम चेहरों के साथ अखिलेश ने बिछाई सियासी बिसात, साइकिल पर सवार हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अहमद खान

दो मुस्लिम चेहरों के साथ अखिलेश ने बिछाई सियासी बिसात, साइकिल पर सवार हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अहमद खान

by Neha Singh
0 comment
SP New Joining

SP New Joining: अखिलेश यादव ने दो मुस्लिम नेताओं के साथ पीडीए परिवार को और मजबूत कर लिया है. नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अनीस अहमद खान ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है.

16 February, 2026

  • लखनऊ से राजीव ओझा की रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. रविवार को उन्होंने कांग्रेस और बसपा में बड़ी सेंध लगाते हुए अपने पीडीए परिवार की मजबूती का दावा किया. बसपा से अपना सियासी कद बढ़ाकर कांग्रेस के रास्ते हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब सपा में शामिल हो गए हैं. वहीं बसपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू भी सपा के हमसफर हो गए. इसके साथ ही कई पूर्व विधायक भी सपा में शामिल हुए हैं.

पीडीए परिवार हुआ और मजबूत

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर उस समय विराम लग गया, जब उन्होंने सपा का दामन थाम लिया. उनके साथ फूल बाबू के भी आने से सपा को दो बड़े मुस्लिम चेहरे मिल गए हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटबैंक पर दावेदारी के मामले में सपा खुद को बसपा और कांग्रेस से काफी आगे खड़ा पा रही है. इन दोनों नेताओं की ज्वाइनिंग के समय अखिलेश यादव के चेहरे पर दिखी खुशी इसकी पुष्टि करती दिखी. अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार होली मिलन से पहले पीडीए होली मिलन हो रहा है. यह ज्वाइनिंग पीडीए की जीत को और बड़ा करेगी. पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी बार-बार दोहराया कि वह जिस भी दल में रहे लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव का सम्मान करते रहे.

क्या आजम खान की जगह लेंगे सिद्दीकी

दोनों नेताओं की हाथ थामने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन सवालों को खारिज किया कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी में पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की जगह लेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी का रिश्ता बहुत गहरा है. नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी. हम सब मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे.

2027 में लड़ सकते हैं चुनाव

दोनों नेताओं के सपा में शामिल होने के बाद से अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि पार्टी में दोनों की क्या भूमिका होगी? क्या दोनों विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या पार्टी के संगठन में रहकर काम करेंगे. नसीमुद्दीन के अपने गृह जनपद बांदा और फूल बाबू के बरेली से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई जा रही है. सपा में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में देवरिया के पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा, प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, पूर्व सदस्य विधान परिषद हुस्ना सिद्दीकी, पूनम पाल और पहली ड्रोन पायलट रंजना पाल प्रमुख हैं. पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से 15 हजार नेता कांग्रेस और बसपा छोड़कर उनके साथ सपा में शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा MP विधानसभा का बजट सत्र, इस दिन पेश होगा बजट, घेरने की तैयारी में विपक्ष

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?