Home Latest News & Updates प्रोफिट बुकिंग ने किया इन्वेस्टर्स को टॉर्चर, Sensex-Nifty की तेजी पर लगा ब्रेक; कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल

प्रोफिट बुकिंग ने किया इन्वेस्टर्स को टॉर्चर, Sensex-Nifty की तेजी पर लगा ब्रेक; कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल

by Preeti Pal
0 comment
प्रोफिट बुकिंग ने किया इन्वेस्टर्स को टॉर्चर, Sensex-Nifty की तेजी पर लगा ब्रेक; कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल

Stock Market Update: आज शेयर मार्केट में प्रोफिट बुकिंग की ऐसी लहर आई कि सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह से धड़ाम हो गए. आप भी जानें इस गिरावट की बाकी वजह

19 February, 2026

शेयर बाजार की चाल भी बड़ी अजीब है. कभी रॉकेट की तरह ऊपर भागता है, तो कभी ऐसे गोता लगाता है कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. 19 फरवरी की सुबह भी कुछ ऐसी ही रही. आज सुबह शेयर मार्केट की शुरुआत तो बड़ी जोश भरी हुई थी, लेकिन देखते ही देखते ये लाल निशान में जा गिरी. जहां, सेंसेक्स अपने हाई से लगभग 550 अंक नीचे फिसल गया, वहीं निफ्टी भी 25,750 के लेवल के नीचे ट्रेड करने लगा.

सुबह का हाल

सुबह 10:38 बजे जब घड़ी की सुइयां आगे बढ़ीं, तो नजारा बदला हुआ था. सेंसेक्स 305.97 अंक यानी 0.37% की गिरावट के साथ 83,428.28 पर था. वहीं, निफ्टी 97.85 अंक यानी 0.38% टूटकर 25,721.50 पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां 1566 शेयरों में खरीदारी दिख रही थी, वहीं 1825 शेयर गिरावट की मार झेल रहे थे.

यह भी पढ़ेंः Silver की चमक पड़ी फीकी, एक ही दिन में 3% से ज्यादा लुढ़के दाम, अब क्या करें इन्वेस्टर्स?

कहां रौनक और कहां गिरावट?

भले ही बाजार सुस्त था, लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ी मैदान में डटे हुए थे. ओएनजीसी (ONGC) निफ्टी 50 में करीब 2% की बढ़त के साथ टॉप गेनर बना रहा. आयशर मोटर्स भी पीछे नहीं था और 1% से ज्यादा उछला. आईटी सेक्टर के दिग्गजों जैसे इंफोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो ने भी 1-1% की राहत दी. डॉक्टर रेड्डीज और हिंडाल्को ने भी थोड़ी बहुत चमक दिखाई. वहीं, दूसरी तरफ, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के लिए दिन अच्छा नहीं रहा. ये शेयर 2% से ज्यादा गिरकर निफ्टी 50 और निफ्टी 200 दोनों में सबसे ज्यादा पिटने वाले शेयर्स में शामिल रहा. एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अडानी पोर्ट्स भी 1-1% तक टूट गए. FMCG जैसे आईटीसी, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर के शेयर्स में भी करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई.

क्यों लगा झटका?

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण रहा प्रॉफिट बुकिंग. दरअसल, पिछले 3 दिनों से बाजार लगातार बढ़ रहा था, जिससे इन्वेस्टर्स को अच्छा मुनाफा हो रहा था. आज उन्होंने अपने पैसे निकालने और प्रॉफिट बुक करने का मन बना लिया. इसी वजह से 16 में से 13 बड़े सेक्टर्स के शेयर्स घाटे में दिखे. मार्केट के लिए दूसरा बड़ा विलेन रहा कच्चा तेल. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार का मूड खराब कर दिया. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों ने इन्वेस्टर्स को डरा दिया है कि कहीं तेल की सप्लाई न रुक जाए. यही वजह है कि ब्रेंट क्रूड 70.31 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक निफ्टी 25,900 से 26,000 के लेवल को पार नहीं करता, तब तक कोई बड़ी तेजी की उम्मीद करना मुश्किल है. ऐसे में ट्रेडर्स को सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः Stock Market की सुस्त शुरुआत के बाद IT शेयर्स ने भरी हुंकार, इन कंपनियों ने किया इन्वेस्टर्स को निराश

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?