Home Top News Silver की चमक पड़ी फीकी, एक ही दिन में 3% से ज्यादा लुढ़के दाम, अब क्या करें इन्वेस्टर्स?

Silver की चमक पड़ी फीकी, एक ही दिन में 3% से ज्यादा लुढ़के दाम, अब क्या करें इन्वेस्टर्स?

by Preeti Pal
0 comment
Silver की चमक पड़ी फीकी, एक ही दिन में 3% से ज्यादा लुढ़के दाम, अब क्या करें इन्वेस्टर्स?

Silver Rate Today: रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद चांदी की चमक लगातार फीकी पड़ती दिख रही है. आप भी जानें सिल्वर का ताजा भाव और गिरावट की वजह.

16 February, 2026

अगर आप चांदी खरीदने या उसमें इन्वेस्ट करने का मन बना रहे थे, तो आज की खबर आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकती है. दरअसल, सोमवार को कमोडिटी मार्केट में सिल्वर की कीमतों ने इन्वेस्टर्स के दिल की धड़कनें बढ़ा दीं. एमसीएक्स (MCX) पर चांदी के भाव 3.3% तक गिरकर 2,36,100 प्रति किलोग्राम पर आ गए. सिर्फ भारत ही नहीं, इंटरनेशन मार्केट में भी स्पॉट सिल्वर के दाम करीब 0.6% गिरकर 76.92 प्रति औंस रह गए.

क्यों आई बड़ी गिरावट?

चांदी में आई इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा हाथ है अमेरिकी डॉलर का. दरअसल, अमेरिका से आए महंगाई के आंकड़ों ने डॉलर को नई मजबूती दे दी है. अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के डेटा के मुताबिक, जनवरी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) में 0.2% की बढ़त हुई है. वैसे भी, जब-जब डॉलर मजबूत होता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर जैसे मेटल्स महंगे हो जाते हैं, जिससे उनकी मांग कम होने लगती है और कीमतें गिरने लगती हैं.

यह भी पढ़ेंः क्या फेसबुक-व्हाट्सप चलाने वाली मेटा कंपनी भारत से समेटेगी अपना धंधा? SC की फटकार; जानें मामला

सोने का भी बुरा हाल

चांदी के रास्ते पर चलते हुए सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई. एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 0.74% गिरकर 1,54,743 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वही, ग्लोबल मार्केट में भी सोना 0.4% फिसलकर 5,020.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, प्लैटिनम जैसे बाकी कीमती मेटल्स भी आज लाल निशान में नजर आए.

करेक्शन का टाइम

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि, साल 2026 में सोना और चांदी एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां कीमतों में करेक्शन हो रहा है. पिछले साल आई तेजी के बाद ये उतार-चढ़ाव होना ही था. हालांकि, लॉन्ग टर्म के लिए बाजार का रुख अभी भी पॉजिटिव ही बताया जा रहा है. डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें इस टाइम बाजार में उथल पुथल की जिम्मेदार है. वहीं, इस तरह की गिरावट खरीदारी का एक अच्छा मौका भी हो सकती है, लेकिन बाजार में अभी काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ऐसे में कोई भी निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ेंः Dollar की दबंगई के आगे रुपये ने फिर दिखाई सुस्ती, जानें गिरावट की वजह और Share Market का हाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?