Home Latest News & Updates Stock Market की सुस्त शुरुआत के बाद IT शेयर्स ने भरी हुंकार, इन कंपनियों ने किया इन्वेस्टर्स को निराश

Stock Market की सुस्त शुरुआत के बाद IT शेयर्स ने भरी हुंकार, इन कंपनियों ने किया इन्वेस्टर्स को निराश

by Preeti Pal 17 February 2026, 10:32 AM IST (Updated 17 February 2026, 11:36 AM IST)
17 February 2026, 10:32 AM IST (Updated 17 February 2026, 11:36 AM IST)
Stock Market का थ्रिल, सुस्त शुरुआत के बाद IT शेयर्स ने भरी हुंकार, इन कंपनियों ने किया इन्वेस्टर्स को निराश

Share Market: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों के लिए बीते कुछ दिन काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं. हालांकि, आज भी ज्यादा लोगों को राहत नहीं मिली है. ऐसे में जानें किन शेयर्स को ग्रीन सिग्नल मिला और कौन से रेड ज़ोन में रहे.

17 February, 2026

मंगलवार की सुबह शेयर बाजार में किसी सस्पेंस फिल्म की तरह हलचल देखने को मिली. बाजार की शुरुआत तो थोड़ी सुस्ती और गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते इन्वेस्टर्स के भरोसे और आईटी सेक्टर की चमक ने सेंसेक्स और निफ्टी को लो लेवल से उबार लिया. शेयर मार्केट में फिलहाल खेल चल रहा है, जहां एक तरफ आईटी शेयर्स मजबूती दे रहे हैं, वहीं मेटल सेक्टर थोड़ा पिछड़ता नजर आ रहा है.

आईटी शेयर्स में हरियाली

मंगलवार को शेयर बाजार की ओपनिंग में निफ्टी के आईटी इंडेक्स ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए करीब 2 प्रतिशत की बढ़त बना ली. एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयर्स में जमकर खरीदारी देखने को मिली. वहीं दूसरी तरफ, मेटल इंडेक्स ने इन्वेस्टर्स को थोड़ा मायूस किया और इसमें करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. एशियन पेंट्स और आईटीसी जैसे शेयर भी तेजी के घोड़े पर सवार नजर आए, जबकि हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े नाम टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो गए.

यह भी पढ़ेंःक्या फेसबुक-व्हाट्सप चलाने वाली मेटा कंपनी भारत से समेटेगी अपना धंधा? SC की फटकार; जानें मामला

यहां रही सबकी नज़र

आज के दिन की सबसे बड़ी खबर ओला इलेक्ट्रिक को लेकर रही. बाय से सेल रेटिंग में बदलने के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर्स में भारी गिरावट आई और ये अपने रिकॉर्ड लो लेवल स्तर पर पहुंच गया. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की धीमी रफ्तार और बाजार में घटती हिस्सेदारी कंपनी के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. हालांकि, बाजार में सिर्फ इंडेक्स ही नहीं, बल्कि कंपनियों के बीच होने वाली डील्स ने भी सबका ध्यान खींचा. जैसे, इंफोसिस ने एआई सेक्टर की बड़ी कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ के साथ हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप के बाद टेलीकॉम, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एडवांस एआई सॉल्यूशंस तैयार किए जाएंगे. इस खबर के बाद इंफोसिस का शेयर करीब 2.75 प्रतिशत चढ़ गया.

कोचीन शिपयार्ड की जीत

वहीं, रक्षा मंत्रालय से कोचीन शिपयार्ड को लगभग 5,000 करोड़ रुपये का मेगा प्रोजेक्ट मिलने की खबर आई है. कंपनी भारतीय नौसेना के लिए 5 अगली पीढ़ी के सर्वे वेसल्स (NGSV) बनाएगी. इस शानदार खबर के दम पर शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा गया. साथ ही विप्रो के लगभग 1.96 मिलियन शेयर्स और इंडसइंड बैंक के 1.22 मिलियन शेयरों की ब्लॉक डील हुई, जिससे इन शेयरों के ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

फिलहाल सेंसेक्स 83,311 के लेवल के आसपास मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 25,665 के करीब टिका हुआ है. बाजार में बढ़ने वाले शेयर्स की संख्या गिरने वाले शेयरों के मुकाबले ज्यादा है, जो एक पॉजिटिव बात है. इसके अलावा अभी भी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में स्थिरता बनी हुई है. यानी आज की मार्केट का मिजाज देखकर साफ है कि जहां सेक्टोरल रोटेशन हो रहा है, वहीं अच्छी खबरों वाले चुनिंदा शेयर्स में कमाई के मौके भी बन रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Silver की चमक पड़ी फीकी, एक ही दिन में 3% से ज्यादा लुढ़के दाम, अब क्या करें इन्वेस्टर्स?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?