Home Top News UP : लखनऊ में डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल

UP : लखनऊ में डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल

by Sachin Kumar
0 comment
Major accident double-decker bus overturns Lucknow

UP News : बिहार जा रही एक डबल डेकर बस लखनऊ में पलट गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

UP News : पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस सोमवार को लखनऊ में पलट गई. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हुआ. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि हादसा का कारण ड्राइवर को थोड़ी झपकी लग गई. वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई.

बचाव कार्य में जुटी टीम

गोसाईगंज के खेमा खेड़ा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई और इस घटना के बाद मौजूद लोगों के बीच में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी. इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया और उन्हें भर्ती करवा दिया. फिलहाल के लिए टीम बचाव कार्य में जुटी है. इस घटना के एक बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर से देखा जा रहा है कि क्रेन की मदद से बस को उठाकर टोल प्लाजा पर लेकर जाया गया. इसके अलावा 8 गंभीर घायलों को SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है. वहीं, ARTO भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों के मन में दहशत फैल गई है. कई यात्रियों के हाथ-पैर शरीर से अलग दिख रहे हैं. दुर्घटना वाली जगह पर चारों तरफ खून ही खून ही फैला हुआ है. इसको सफाई कर्मियों से साफ करवाया गया है.

क्या बोले यात्री?

यात्री संजय कुमार ने बताया कि बस पलटने के करीब आधे घंटे पहले अपने एक ढाबे में खाना खाया था. इसके बाद 25 किलोमीटर तक चली बस के बाद पलट गई. लगता है बस ड्राइवर ने ढाबे पर शराब पी थी और उसके बाद से ही वह बस तेज चलाने लगा था. यात्री ने आगे कहा कि इस हादसे में मेरे एक भाई की मौत हो गई. आपको बताते चलें कि हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. यहीं पर उन घायलों का उपचार किया जा रहा है. बाकी बचे 8 घायलों का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल के लिए डॉक्टर और स्टाफ को अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही यात्रियों की हर संभव उच्च स्तर का इलाज देने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से UK तक चल रहा था इंटरनेशल ड्रग सिंडिकेट, पुलिस ने 9 करोड़ की दवाइयां जब्त की, 5 गिरफ्तार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?