UP News : यूपी के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर एक गांव का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है. यह गांव लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है और उन्होंने कहा कि जिस गांव में एक भी मियां नहीं रहता है उसका नाम मियांपुर रखा दिया गया.
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ अब प्रदेश के एक और गांव का नाम बदलने जा रहे हैं. लखीमपुर खीरी एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने जिले में स्थित मियांपुर गांव का नाम बदलकर रवींद्रनगर रखने का ऐलान कर दिया है. योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया था, जबकि गांव में एक भी मियां नहीं रहता है.
331 हिंदू बांग्लादेशी परिवारों को दी सौगात
सीएम योगी ने 331 हिंदू बांग्लादेशी परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है. इसके अलावा पाकिस्तान के साल 1971 में हुए बंटवारे को लेकर कहा कि अभी पाकिस्तान के और टुकड़े होने बाकी हैं और इस देश की वजह से ही हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुआ है. आपको बताते चलें कि शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने 213 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
कांग्रेस ने आपका अधिकार तो लिया ही और पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम भी मियांपुर रख दिया…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 11, 2026
अब ये मियांपुर नहीं, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर जी के नाम पर रवीन्द्र नगर होगा… pic.twitter.com/O4gdPs5PEh
भौमिक अधिकार दिया गया
सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि भारत-पाकिस्तान के समय से बसे हुए हिंदुओं को भौमिक अधिकार का दर्जा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवासी परिवारों को राज्य और केंद्र की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी प्रत्यक्ष लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप को अपना वशंज मानने वाले थारू समुदाय को भूमि अधिकार उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के वर्तमान वंशजों को भी अधिकार पत्र दिए गए. इन लोगों को पिछली सरकारों ने बसाने का काम तो किया था लेकिन उन्होंने कभी भी जमीन का अधिकार नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से पीड़ित परिवार वर्षों बाद भारत में आए थे लेकिन इसके बाद उन्हें भौमिक अधिकार नहीं दिया गया, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने सभी को सम्मान और योजनाओं का लाभ दिया है.
हर नागरिक को अधिकार और सम्मान मिला
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा कि हर हाथ को काम, हर नागरिक को अधिकार और हर परिवार को सम्मान दिलाने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिन्दू परिवारों को जनपद लखीमपुर खीरी में आज संक्रमणीय/असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र के वितरण तथा 417 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के लाभार्थियों को ऋण का चेक भी प्रदान किया गया.
यह भी पढ़ें- राहतः अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच होर्मुज से निकला LPG लदा पहला भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’
News Source: PTI
