AI Summit Protest : एआई समिट का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करके कहा कि यूथ कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है और वह वहां पर सिर्फ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंचे थे.
AI Summit Protest : नई दिल्ली में आयोजित AI Summit में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस ने सोमवार को पिछले यूथ विंग के नेताओं की गिरफ्तारी और हिरासत की कड़ी निंदा की. पार्टी ने मांग की कि उनका शोषण बंद होना चाहिए. कांग्रेस ने आगे कहा कि शांतिपूर्ण असहमति को क्राइम नहीं माना जाना चाहिए. इसी कड़ी में शशिकांत सेंथिल समेत कांग्रेस के सात सांसदों ने पार्टी के 24 अकबर रोड हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिस एक्शन का सामना कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का समर्थन किया.
कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए : कांग्रेस
इसी बीच कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने एक्स पोस्ट में कहा कि AI समिट में उनके प्रोटेस्ट के सिलसिले में दिल्ली पुलिस द्वारा IYC प्रेसि़डेंट और कैडर को हिरासत में लेने की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यह सरकार इस बात को भूल जाती है कि प्रदर्शन लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और क्राइम नहीं है. वेणुगोपाल ने आगे कहा कि हमारे IYC कार्यकर्ताओं ने बहादुरी से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी समझौता कर रहे हैं. खास बात यह रही कि यह बिना हिंसा और शांतिपूर्ण तरीके से की गई. वहीं, हिरासत को पूरी तरह से गैर-कानूनी बताते हुए कांग्रेस मांग करती है कि उन सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए और उनके खिलाफ सभी धाराओं को भी हटाया जाए.
पुलिस ने 3 लोगों समेत 7 गिरफ्तारियां की
आपको बताते चलें कि दिल्ली पुलिस ने इंडिया यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तीन लोगों समेत 7 गिरफ्तारियां की हैं. साथ ही दुश्मनी को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप भी लगाए हैं. वहीं, पुलिस ने कहा कि जितेंद्र यादव, राज गुज्जर और अजय कुमार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा गया और इस कारण अब गिफ्तारियों की संख्या 7 हो गई है. पुलिस ने IYC के उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी ऋतिक उर्फ मोंटी शुक्ला को भी ललितपुर से हिरासत में लिया गया है.
दूसरी तरफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंथिल ने कहा कि यह हैरेसमेंट बंद होना चाहिए. शांति से असहमति को क्राइम या धमकी नहीं मानना चाहिए. युवाओं को देश में सवाल पूछने का पूरा हक है और यह जरूरत उस वक्त ज्यादा बन जाती है जब देश जवाबदेही की मांग कर रहा हो. साथ ही आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं से जुड़े लोग और उनके परिजनों को भी टारगेट करने का कोई मतलब नहीं है.
बीजेपी ने जगह-जगह किया विरोध
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए प्रदर्शन पर राहुल गांधी से देश से माफी मांगने के लिए कहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की नंगी प्रोटेस्ट को लेकर पूरा देश चिंतित है. साथ ही अब कांग्रेस के भीतर से भी विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं. बीजेपी ने कहा कि अब कांग्रेस को समझना चाहिए कि अब उन्हें देश की सहयोगी पार्टी और जनता ने उनके विचारों को अस्वीकार करना शुरू कर दिया है.
त्रिवेदी ने अपनी एक एक्स पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अल्वा ने भी AI समिट के दौरान किये गए प्रदर्शन पार्टी ओर विपक्ष को आईना दिखाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से विदेशी टूल किट के दबाव में आ चुके हैं. त्रिवेदी ने बताया कि हर कोई राहुल गांधी की शर्मनाक मानसिकता की कड़ी निंदा कर रहा है.
यह भी पढ़ें- UP : लखनऊ में डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल
