Cricket News : क्रिकेट में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है. इसी बीच एक 22 साल पुरानी गलती को एक अंपायर के द्वारा स्वीकार किया गया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है.
Cricket News : क्रिकेट के इतिहास में सबसे विवादित फैसलों में से एक पर आखिरकार 22 साल बाद बड़ा खुलासा हो गया है. यह विवाद वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा है. मास्टर ब्लास्टर को दो बार गलत तरीके से आउट करार दे दिया गया था. अब 22 साल बाद स्टीव बकनर ने उस बात को स्वीकार लिया है कि उनकी गलती की वजह से ही तेंदुलकर को आउट दिया गया था. साथ ही उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी हैं.
फैंस का भी टूट गया था दिल
सचिन तेंदुलकर को अंपायर ने जब आउट दिया तो वह उस समय डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) था और यही वजह थी कि उस वक्त अंपायर का फैसला ही सर्वोपरि होता था. प्लेयर दूसरे विकल्प की तरफ नहीं जा सकते थे. सचिन कई बार गलत तरीके से आउट हुए लेकिन वह कभी अंपायर के पास बहस करने के लिए नहीं गए. उन्होंने हमेशा अंपायर के फैसले का सम्मान किया. हालांकि, इस दौरान फैंस का दिल टूट जाता था कि गलत फैसले पर एक शानदार खिलाड़ी को आउट दे दिया गया. हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ है कि सचिन तेंदुलकर 99 पर खेल रहे होते हैं और अंपायर उनको आउट दे देता है, जिसके कारण फैंस का दिल और भावुक हो जाता था.
ब्रिस्बेन टेस्ट का वह विवादित पल
मामला यह है कि साल 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान यह घटना हुई थी और इस पर काफी विवाद भी हुआ था. साथ ही उस दौर में सचिन तेंदुलकर अपने करियर के पीक पर थे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की गेंद उनके सचिन तेंदुलकर के पैड पर आकर लगी, जिसके बाद जोरदार अपील हुई. अनुभवी अंपायर बकनर ने उंगली उठाते हुए सचिन को LBW आउट करार दे दिया. इस गलत फैसले का असर पूरे मैच में देखने को मिला और तेंदुलकर इस मैच में तीन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए. इसके बाद रिप्ले देखा गया कि गेंद स्टंप्स से ऊपर की तरफ जा रही है तो पता लगा कि अंपायर की तरफ से दिया गया फैसला गलत था.
इसके बाद कमेंटेटर टोनी ग्रेग ने कमेंट्री करते हुए इस फैसले को क्रिकेट के लिहाज से भयानक बताया. उस फैसले ने भारतीय फैंस में काफी निराशा देखने को मिली. हालांकि इस दौरान भी सचिन तेंदुलकर ने अंपायर का फैसले का कोई विरोध नहीं किया.
22 साल बाद कबूला सच
79 वर्षीय बकनर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट अंपायर्स एसोसिएशन दिए अपने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया कि वह उनकी सबसे बड़ी गलती थी. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर को LBW आउट देना उनकी सबसे बड़ी भूल थी और आज भी जब लोग क्रिकेट की बात करते हैं तो उस फैसले का एक बार जरूर जिक्र करते हैं. लोगों से गलतियां होती हैं और उन्होंने इसे स्वीकार लिया है. हालांकि, इस गलती को मानने में उन्हें भले ही 22 साल लग गए हों. यह बयान उन क्रिकेट फैंस को संतुष्ट कर देने वाला है जो उस वक्त क्रिकेट देख रहे थे और फैसले से काफी नाखुश थे.
यह भी पढ़ें- लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन वाली रणनीति से गुस्साया ये दिग्गज क्रिकेटर, सूर्या की भी लगाई क्लास; कही ये बात
