Home राज्यJharkhand झारखंड के चतरा में प्लेन क्रैश, हादसे में 7 लोगों की मौत; राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

झारखंड के चतरा में प्लेन क्रैश, हादसे में 7 लोगों की मौत; राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

by Sachin Kumar
0 comment
Jharkhand 7 board air ambulance killed in crash

Air Ambulance Crash : झारखंड में एक प्लेन क्रैश हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया है. इस हाससे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है और सभी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

Air Ambulance Crash : झारखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ कर रख दी. झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास एक एयर एंबुलेंस के क्रैश होने से 7 लोगों की मौत हो गई और उनके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की चलाई जा रही बीचक्राफ्ट C-90 एयर एंबुलेंस सोमवार शाम को रांची से दिल्ली जा रही थी और सिमरिया के बरियातू पंचायत इलाके में जंगल के अंदर क्रैश हो गई. इस घटना का 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि हम सभी 7 शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा के सदर अस्पताल ले आए हैं. फिलहाल इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है.

उड़ान भरने के 20 मिनट बाद लापता हुआ प्लेन

उन्होंने बताया कि विमान ने शाम करीब 7.11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 7.30 बजे लापता हो गया. उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया. रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि क्रैश के पीछे खराब मौसम एक वजह हो सकती है. हालांकि, पूरी जांच के बाद ही घटना की डिटेल्स के बारे में पता चल जाएगा. झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान ने अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बात की जांच करेगी एयक्राफ्ट को खराब मौसम होने के बाद उड़ान भरने की प्रमीशन किसने दी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.

लोगों की मौत पर गवर्नर ने जताया दुख

एक्स की एक पोस्ट में झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने 7 लोगों की मौत पर दुख जताया. एयर एंबुलेंस की खबर दिल को दहला देने वाली है. इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने घरवालों को खोया है. मैं उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें बहुत बड़ा दुख सहने की ताकत दे. ओम शांति. बता दें कि मृतकों की पहचान इस प्रकार है कि कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार है.

चतरा के ऊपर टूटा पहाड़

इस बीच चतरा जिले में दुख का माहौल है, क्योंकि क्रैश में मारे गए लोगों के करीबी लोग सदमे और यकीन न होने की बात कह रहे हैं. वहीं, मृतक डॉ. विकास कुमार गुप्ता के पिता बजरंगी प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए अपनी सारी जमीन बेच दी थी. रांची के सदर हॉस्पिटल में पोस्टेड था. बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले प्रसाद कहा कि एक सात साल का बेटा है. सात ही वह एक काबिल डॉक्टर था और ओडिशा के कटक से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी.

CM सोरेन ने भी व्यक्त की संवेदना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस की हृदयविदारक घटना की सूचना जब कल रात मिली तब से जिला प्रशासन समेत राज्य सरकार इस पर जुटा रहा. इस दर्दनाक घटना में हमने जांबाज पायलट्स समेत अपने कुल 7 लोगों को खोया है जिससे मैं अत्यंत मर्माहत और स्तब्ध हूं. मैं मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें. राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है, तथा हर संभव मदद प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें- राजकोट में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का बुलडोजर एक्शन, 1100 से ज्यादा घरों को ढहाया; देखें वीडियो

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?