Home राज्यMadhya Pradesh छोटे भाई का इश्क, बड़े भाई का उजड़ा आशियानाः लव मैरिज से नाराज पिता ने ढहा दिया घर

छोटे भाई का इश्क, बड़े भाई का उजड़ा आशियानाः लव मैरिज से नाराज पिता ने ढहा दिया घर

by Live Times
0 comment
छोटे भाई का इश्क, बड़े भाई का उजड़ा आशियानाः लव मैरिज से नाराज पिता ने JCB से ढहा दिया घर

Bulldozer in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छोटे भाई के प्रेम विवाह की सजा बड़े भाई को अपना मकान तुड़वाकर चुकाना पड़ी है.

  • ग्वालियर से गजेंद्र इंगले की रिपोर्ट

Bulldozer in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छोटे भाई के प्रेम विवाह की सजा बड़े भाई को अपना मकान तुड़वाकर चुकाना पड़ी है. छोटे भाई ने लव मैरिज की थी. जिस पर लड़की के परिजनों ने लड़के के भाइयों के घर पर बुलडोजर चलाकर घर तोड़ दिया. हमलावरों ने तीन कमरों और आंगन पर जेसीबी चला कर पूरा घर तोड़ दिया. जैसे तैसे घर के लोग अपनी जान बचाकर भाग गए. इसके बाद डरे, सहमे परिजन पांच महीने तक यहां- वहां भटकते रहे. अब वह गांव लौटे तो पुलिस से शिकायत की. यह मामला ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के घेघोली गांव का है.

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई FIR

पीड़ित वनिया सिंह गुर्जर के छोटे भाई रामलखन ने पड़ोसी गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था. इससे नाराज होकर लड़की के परिजनों ने सितंबर 2025 में जेसीबी से वनिया सिंह का तीन कमरों का घर और आंगन तोड़ दिया. डर के कारण परिवार 5 महीने तक गांव से बाहर रहा और अब वापस लौटने पर पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है. ग्वालियर के घाटीगांव थाना स्थित घेघोली गांव निवासी 38 वर्षीय बनिया सिंह गुर्जर ने घाटीगांव थाना पहुंचकर शिकायत कर बताया कि उसके छोटे भाई रामलखन सिंह गुर्जर ने पास के ही गांव की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. इसी से नाराज़ होकर लड़की के पिता गिर्राज गुर्जर 9 सितंबर 2025 की देर रात जेसीबी लेकर भूपेन्द्र गुर्जर, सिद्धार्थ गुर्जर, भारत गुर्जर के साथ उसके घर पहुंचे और गालियां देने लगे.

आरोपियों की तलाश शुरू

इतना ही नहीं जब गालियां देने से मना किया तो उन्होंने गांव के अपने और साथी बुला लिए. इसके बाद जेसीबी लेकर तीन कमरे का मकान, आंगन पूरे सामान सहित तोड़ दिया. घटना के बाद दहशत में वनिया व उसके घर वाले गांव से भाग गए. आरोपी लगातार उनका पीछा कर रहे थे, जिस कारण वह पुलिस को सूचना देने के बाद भी थाना तक नहीं आ पा रहे थे. अब जाकर पांच महीने बाद पीड़ित परिवार गांव लौटा और पुलिस के पास पहुंचा है. जिस पर घाटीगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गिर्राज गुर्जर व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में CSP ग्वालियर रोबिन जैन का कहना है कि घटना पांच महीने पहले की है. फरियादी पक्ष डरा हुआ था और अब थाना आया है. घटना सही थी इसलिए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ेंः जलगांव मर्डर केस: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में भारी तनाव

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?