Arvind Kejriwal Acquitted : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर दिल्ली की शराब नीति को लगे भ्रष्टाचार मामले में बड़ी राहत मिली है. कोर्ट का कहना है कि चार्जशीट में ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं किए गए.
Arvind Kejriwal Acquitted : दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया है. कोर्ट ने दोनों नेताओं को क्लीन चिट दे दी है. वहीं, कोर्ट से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बाहर निकले तो वह मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मैं करप्ट नहीं हूं. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं. शराब नीति घोटाले मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं मिले हैं.
पुख्ता सबूत पर भरोसा करती है कोर्ट
अपने फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि केवल दावे करने से काम नहीं चलने वाला है. कोर्ट किसी आरोप पर तभी भरोसा कर सकता है जब उस मामले में पुख्ता सबूत मौजूद हों. कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच एजेंसी की तरफ से पेश किए गए सबूत में दम नहीं हैं और अपर्याप्त हैं. बताया जा रहा है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी विभाग में कमीश्नर कुलदीप सिंह को बरी किया और उसके बाद मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने रिहा करने का फैसला दिया. इसके बाद अदालत की तरफ अरविंद केजरीवाल को भी बरी करने का आदेश दिया गया.
बेल मिलते ही फफक कर रो पड़े केजरीवाल !#DelhiLiquorScam #ArvindKejriwal #ManishSisodia #livetimesnews #livetimes @ArvindKejriwal pic.twitter.com/hanZNaIfc3
— Live Times (@livetimes_news) February 27, 2026
क्या हाई कोर्ट में जांच एजेंसी देगी चुनौती
वहीं, कोर्ट के फैसले से पता चलता है कि शराब नीति में दाखिल की गई चार्जशीट में कई तरह की खामियां मौजूद थीं. इस चार्जशीट में कई ऐसे बिंदु हैं जिसमें संतुष्ट पूर्वक जवाब नहीं मिला है. इसी आधार पर आरोपियों को राहत दी जाती है. हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने का काम करेंगे. सीबीआई के वकीलों का कहना है कि फैसले के सभी बिंदुओं का अध्ययन करने के बाद हाई कोर्ट में इसको चुनौती दी जाएगी.
दिल्ली की सियासत में आया भूचाल
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने के बाद दिल्ली की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है. आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सत्य अमर है, सत्य अमिट है. आज कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया को फर्ज़ी शराब घोटाले में निर्दोष करार देकर BJP के झूठ पर सदा के लिए ताला लगा दिया है. पार्टी ने आगे लिखा- इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले करोड़ों देशवासियों का दिल से धन्यवाद. हम देश के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे.
वहीं, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्यमेव जयते. आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है.
यह भी पढ़ें- JNU कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 51 छात्र
News Source: PTI
