Home Latest News & Updates विश्व कप से पहले BCCI का बड़ा फैसला! एक साल के लिए किया कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू; जारी रहेगा अगरकर का सफर

विश्व कप से पहले BCCI का बड़ा फैसला! एक साल के लिए किया कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू; जारी रहेगा अगरकर का सफर

by Sachin Kumar
0 comment
BCCI extends Ajit Agarkar contract one year

Ajit Agarkar : विश्व कप 2027 से पहले BCCI ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को बड़ा इनाम दिया है. बोर्ड ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए रिन्यू कर दिया है.

Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया है. अब वह बिना किसी रोकटोक के एक साल तक टीम इंडिया से जुड़े रहेंगे. उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा था, लेकिन अब क्रिकेट बोर्ड ने उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का फैसला कर दिया है. बता दें कि अगले साल अक्टूबर-नंवबर 2027 में साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप खेला जाएगा और अगर BCCI को लगता है तो एक बार फिर उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है. साथ ही विश्व कप से पहले चयनकर्ता में बदलाव करना काफी नुकसानदायक हो सकता है.

शानदार भारत का प्रदर्शन

अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय टीम ने साल अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 4 आईसीसी ट्रॉफी खेली है. इनमें से तीन में जीत हासिल की है, जिसमें टी-20 विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. ऐसे में उनको इनाम मिलना तय माना जा रहा था. BCCI की मीटिंग में तय हुआ कि उनका एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया जाए. अब जून 2027 तक भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता का पदभार संभालेंगे और अगले साल विश्व कप खेला जाएगा, जिसके लिए उनका एक और साल कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है.

BCCI के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि अजीत अगरकर ने खुद से एक्सटेंशन नहीं मांगा था. एक चयनकर्ता अधिकतम 4 साल के लिए काम कर सकता है. ऐसे में उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया नहीं गया है बल्कि रिन्यू किया गया है. साथ ही अगरकर का हमेशा मानना रहा है कि उनके प्रदर्शन पर ही उनके भविष्य के बारे में फैसला लिया जाए.

सेलेक्टर्स ने लिए कई अहम फैसले

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के नेतृत्व में कई अहम और साहस भरे फैसले लिए गए. विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट को तौर पर नए खिलाड़ियों को मौका देना शामिल है. इसके अलावा टी-20 विश्व कप में शुभमन गिल को बाहर रखकर ईशान किशन की एंट्री देना भी एक बड़ा फैसला ही था.

खिलाड़ियों का मिशन ‘2027’

BCCI का मानना है कि विश्व कप 2027 तक टीम में स्थिरता बहुत जरूरी है. साथ ही अगरकर अगर मुख्य चयनकर्ता बने रहते हैं तो टीम में स्थिरता बने रहने की काफी उम्मीदें हैं. साथ ही खिलाड़ियों को लेकर लंबी योजना भी बनाई जा सकती है. इसके अलावा अगरकर के साथ गौतम गंभीर की जुगलबंदी भी कमाल की है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद सेलेक्टर्स पर काफी सवाल भी खड़े हुए थे. उम्मीद है कि इस तरह की हार से भी अगरकर सबक लेंगे और आने वाले टाइम में एक मजबूत भारतीय टीम को तैयार करके विश्व कप में भेजने का प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश दौरे से पहले पाकिस्तान को मिला नया हेड कोच! विश्व विजेता प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी; टीम का भी ऐलान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?