Home Top News ‘लड़ाई तुमने शुरू की है और खत्म हम करेंगे…’ इजराइली हमले पर ईरान का सख्त संदेश

‘लड़ाई तुमने शुरू की है और खत्म हम करेंगे…’ इजराइली हमले पर ईरान का सख्त संदेश

by Sachin Kumar
0 comment

Israel Attack on Iran : ईरान की राजधानी में शनिवार सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास एक हमला हुआ. इस हमले पर ईरान की भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है.

Israel Attack on Iran : इजराइली हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में धुएं का गुबार देखा गया. शनिवार को किया गया यह हमला ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास हुआ है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट्स भी इसमें हिस्सा ले रहा है. हालांकि यह साफ हो गया है कि वह पूरी तरह से इसमें शामिल है या नहीं. उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर सेंसिटिव मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में बताया. इसी बीच ईरान ने हमले को लेकर कहा कि लड़ाई तुमने शुरू की, खत्म हम करेंगे. ईरान ने आगे कहा कि अब अंत आपके हाथ में नहीं है. इजराइली हमले पर ईरान ने भी दो टूक में अपनी बात कह दी है और अब देखना होगा कि ईरान इस हमले का पलटवार कब करता है. हालांकि, इजराइल ने अपने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए बोल दिया है.

खामेनेई के ऑफिस के पास हुआ हमला

ईरान की राजधानी में शनिवार सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास एक हमला हुआ है. साथ ही अब ईरानी सरकारी मीडिया ने भी ऑफिस वाले इलाके में हमले की बात को कबूला है. इजराइली हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता है. हम ईरान की सभी मिसाइलों को तबाह कर देंगे. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अमेरिका को निशाना बनाना चाहता था और यही वजह रही कि उस पर यह हमला किया गया.

वहीं, ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. राजधानी के मध्य हिस्से में 3 विस्फोट की आवाज सुनाई दी गई है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर न तो हमले की पुष्टि की है और न ही जान-माल की कोई हानि का जिक्र किया है.

हमले पर ट्रंप का स्पष्ट बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि कुछ समय पहले US मिलिट्री ने ईरान में बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन शुरू किए. हमारा मकसद ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है, जो बहुत ही खतरनाक और बुरे लोगों का एक खतरनाक ग्रुप है. इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स और दुनिया भर में हमारे साथियों के लिए खतरा हैं. यह बड़े पैमाने पर आतंक है और हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे.

वहीं, इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकबी ने इजराइल में अमेरिकी नागरिकों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. साथ ही यह सलाह दी है कि सायरन बजने के तुरंत बाद वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं. राजदूत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हम इजराइल में रहने वाले यूएस परिवार के लोगों से कहना चाहेंगे कि शेल्टर के पास रहें और अलर्ट या सायरन बजने की आवाज आने पर तुरंत एक्शन लें.

यह भी पढ़ें- इजराइल के हमलों से दहला ईरान, धमाके से आसमान में बना धुएं का गुबार; सायरन बजने शुरू

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?