Home राज्यMaharashtra Maharashtra के पालघर में ओलियम गैस लीक, मचा हड़कंप; दहशत में दिखे लोग

Maharashtra के पालघर में ओलियम गैस लीक, मचा हड़कंप; दहशत में दिखे लोग

by Sachin Kumar
0 comment
Oleum gas leak in Palghar Maharashtra

Maharashtra News : पालघर में गैस रिसाव का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपनी के कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं.

Maharashtra News : महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक यूनिट ओलियम गैस का रिसाव हो गया. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि यह गैस लीक बोइसर MIDC में स्थित भगेरिया केमिकल्स कंपनी में हुई है. वहीं, कंपनी के कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागने लगे. साथ ही आसपास काम कर रहे कर्मचारियों क भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. हालांकि, अभी तक कोई भारी नुकसान की कोई खबर सामने आई हैं लेकिन इसके बारे में पता लगाया जा रहा है कि गैस लीक होने का कारण क्या था.

आसपास की कराई गईं फैक्ट्री

गैस लीक होने के बाद कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. इस दौरान आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कामगर भी अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे स्थान पर पहुंचने लगे क्योंकि यह गैस काफी जहरीली है जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है. इस दौरान कई लोग सड़क पर बेहोश होते हुए दिखे और यही वजह थी कि इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया.

1-2 किलोमीटर दूर तक दिखा असर

जानकारी से पता चला है कि गैस लीकेज के दौरान करीब 2 बजे से टैंक/सिस्टम से शुरू हुआ जिसमें ओलियम भरा था. मामला यह है कि ओलियम हवा के संपर्क में आते ही सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य सल्फर ऑक्साइड में बदल जाता है. इसकी वजह से इलाके में धुआं फैल गया. लीक के समय हवा पश्चिम से पूर्व की दिशा में बह रही थी, जिसकी वजह से गैस दूर तक तेजी से फैल गई. बताया जा रहा है कि इस गैस का असर 1-2 किलोमीटर के दायरे में महसूस किया गया है.

लोगों में दिखे गैस के ये लक्षण

  • आखों में तेज जलन.
  • सांस लेने में मुश्किल और गले में खराश की शिकायत.
  • सीने में हो रही है जलन.
  • घबराहट की भी शिकायत.

यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण होली के लिए भागलपुर पुलिस अलर्ट: चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, अभद्रता पर तुरंत एक्शन, अश्लील गानों पर रोक

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?