Home Top News ईरान-इजरायल की जंग में फंसे कारोबारी: दिल्ली के बाजारों में हड़कंप, हजारों करोड़ का नुकसान

ईरान-इजरायल की जंग में फंसे कारोबारी: दिल्ली के बाजारों में हड़कंप, हजारों करोड़ का नुकसान

by Rajnish Sinha
0 comment
ईरान-इजरायल की जंग में फंसे भारत के कारोबारी: दिल्ली के बाजारों में हड़कंप, हजारों करोड़ का नुकसान

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के जंग में भारत के कारोबारी फंस गए हैं. दिल्ली के व्यापार और निर्यात पर गहरा असर पड़ा है. कपड़े और ज्वेलरी का कारोबार भी प्रभावित हुआ है.

पिछले दो दिनों में जो दाम बढ़े

  • पिस्ता-1400 से 1600 रुपये किलो
  • मामबरा बादाम -3500 से 4000 किलो
  • बादाम 1000 रुपये से 1200 रुपये किलो

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के जंग में भारत के कारोबारी फंस गए हैं. दिल्ली के व्यापार और निर्यात पर गहरा असर पड़ा है. ईरान युद्ध संकट के कारण कपड़े और ज्वेलरी पर बड़ा असर पड़ा है. चांदनी चौक, खारी बावली जैसे प्रमुख बाजारों में हजारों करोड़ कर कारोबार प्रभावित होने की आशंका है. कारोबारी आशंकाओं के बीच इस परिस्थिति को लेकर काफी परेशान हैं. खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब राजधानी दिल्ली के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है. दिल्ली के थोक, आयात और निर्यात कारोबार पर इसका सीधा प्रभाव पड़ा है. राजधानी से खाड़ी देशों और यूरोपीय बाजारों के लिए बड़े पैमाने पर निर्यात होता है और मौजूदा हालात में माल की आवाजाही प्रभावित हुई है. निर्यात एक बड़ी चुनौती बनते जा रही है. पश्चिम एशिया और यूरोप भारतीय उत्पादों का बड़ा बाजार है, ये निर्यात दुबई के रास्ते होते हैं.

निर्यात ठप, कारोबारी परेशान

ईरान समेत पश्चिम एशिया में शेरवानी के साथ अन्य भारतीय परिधान लोकप्रिय हैं. ईरान में ही कई परिधान निर्यातकों का बकाया महीनों से फंसा है, तैयार माल के निर्यात में भी अनिश्चितता है. दिल्ली से शेरवानी समेत इंडियन ड्रेस की बड़ी खेप ईरान और खाड़ी देशों में एक्सपोर्ट की जाती है. साथ ही इसी रास्ते यूरोपीय देशों से भी इसके बड़े ऑर्डर आते हैं. अब कई एक्सपोर्टर के ऑर्डर फंस चुके हैं, उनका लाखों का कारोबार हाशिये पर जाने की ओर है. मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखाई देने लगा है. पिछले दो दिनों में सोने के दाम में कई हजार रुपये की तेजी दर्ज की गई है. सबसे मुश्किल सोना के आयातकों और सोने के गहने के निर्यातकों के लिए हैं. दिल्ली के कारोबारी खाड़ी देशों से खड़ा सोना आयात करते हैं और फिर इनके गहने बना कर निर्यात करते हैं.

भारतीय शेयर बाजार की उड़ी नींद

युद्ध से अब सोना निर्यातकों की हालत खराब है. देश के सबसे बड़े ड्राई फ्रूट्स की मंडी में से एक खारी बावली के थोक कारोबारी परेशानी में हैं. पिछले करीब एक वर्ष से ईरान से सूखे मेवे की आपूर्ति प्रभावित थी और ऐसे मे अब ये युद्ध की स्थिति आ गयी है. दिल्ली में ईरानी खजूर, मामबरा बादाम, बादाम के साथ पिस्ता लोकप्रिय है. हालत ये कि दो दिनों में ही इन सभी के दाम में उछाल आ गया है जबकि होली के बाद बड़े आयातकों का बाजार खुलेगा. बताया जा रहा कि उसके बाद तो पूरे ड्राई फ्रूट्स जो बाहर देश से आते हैं उनपर असर होगा. युद्ध ने भारतीय शेयर बाजार की नींद उड़ा दी है. एक्सपर्ट का मानना है कि इस जंग का सीधा असर बाजारों पर पड़ने लगा है साथ ही शेयर बाजार भी इस युद्ध से संशय की स्थिति में है.अर्थशास्त्री बता रहे कि ग्लोबल जीडीपी पर भी इसका असर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ेंः ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भारत ने दिया बयान, जताई गहरी चिंता; तनाव को लेकर कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?