Home Top News ‘हमारे देश ने जो जंग छेड़ी थी…’ ईरान पर हमले को लेकर ममदानी का आया बयान; कही ये बात

‘हमारे देश ने जो जंग छेड़ी थी…’ ईरान पर हमले को लेकर ममदानी का आया बयान; कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
Zohran Mamdani statement regarding attack Iran

Iran-Israel War : ईरान में रेजिम चेंज करने को लेकर दुनिया भर के देशों से टिप्पणी आ रही है. इसी बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा कि इस इलाके पहले भी सरकार बदलने की कोशिश की गई है और इस दौरान भयानक मंजर देखा गया.

Iran-Israel War : इजरायल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है. इजरायली हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने साफ कर दिया है कि वह उसके दोषियों छोड़ने वाला नहीं है. यही वजह रही कि इस बार इजरायल की तरफ से हमला करने के बाद ईरान ने उसके दो घंटे बाद ही पलटवार कर दिया. ईरान ने सबसे पहले मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल पर निशाना साधकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया. इसी बीच दुनिया भर के देशों से प्रतिक्रिया सामने आ रही है और इसी कड़ी में न्यूयॉर्क युवा गवर्नर जोहरान ममदानी का ईरान को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने ईरानी सरकार के दम की खुलकर आलोचना की और इलाके में सरकार बदलने वाली लड़ाइयों के नतीजों के बारे में चेतावनी दी.

ईरान ने सिस्टमैटिक तरीके से दमन किया

जोहरान ममदानी ने कहा कि ईरानी सरकार ने अपने ही लोगों का सिस्टमैटिक तरीके से दमन किया है. यहां तक कि इस साल की शुरुआत में हजारों ईरानियों को मार डाला जो अपने सबसे आम नाराजगी जाहिर करना चाहते हैं. गवर्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह एक बेरहम सरकार है. मैंने यह भी कहा है कि मैं भले ही एक युवा मेयर हूं, लेकिन मैं इतना बूढ़ा हूं कि मुझे याद है कि कुछ वर्ष पहले इसी इलाके में सरकार बदलने की इरादे से जंग छेड़ी थी और उसके कितने भयानक नतीजे हमारे सामने आए थे यह भी हमें याद रखना चाहिए.

सैनिकों के मारे जाने की खबर से दुख हुआ

यूएस आर्मी सेक्रेटरी ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट में US आर्मी फोर्स पर हाल ही में हुए ईरानी हमलों में हमारे सैनिकों के मारे जाने और घायल होने से मुझे बहुत दुख हुआ है. हम इन हाल के हमलों से प्रभावित सभी लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं करते हैं. इन सभी पुरुषों और महिलाओं ने बहादुरी से हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी मर्ज़ी से काम किया और उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा. वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका के US सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो ने कहा कि इस वीकेंड मिलकर एक्शन लेने का एक खास मौका मिला, हम अपने मकसद को पाने के लिए तय समय पर या उससे आगे हैं.

IRGC ने किए कुर्दों के इलाकों पर हमले

ईरान की ताकतवर सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुर्द के ठिकानों पर भी जमकर हमले किए हैं. बताया जा रहा है कि दर्जनों ड्रोन से कुर्द पर निशाना साधा गया है. इस हमले को लेकर IRGC का कहना है कि उसने सीमा पर स्थित कुर्द संगठन पर हमला किया है और इन हमलों के बाद तनाव पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है. इलाके में सैन्य गतिविधियों को तेज करने के लिए हालात काफी संवेदनशील हैं. साथ ही खबर यह भी है कि अमेरिकी खुफिया एंजेसी CIA प्लान बना रही है कि वह कुर्दों को हथियार पहुंचाएं और ईरान की सरकार को दूसरे छोर अस्थिर करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें- मोदी ने ओमान, कुवैत और कतर के राष्ट्राध्यक्षों से की बात, हमलों पर जताई चिंता, भारतीयों का जाना हाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?