Home शिक्षाCareer UPSC उम्मीदवार तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स, जारी होने वाला है UPSC CSE Final Result 2025, यहां करें चेक

UPSC उम्मीदवार तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स, जारी होने वाला है UPSC CSE Final Result 2025, यहां करें चेक

by Neha Singh
0 comment
UPSC CSE Final Result 2025

UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. जानें रिजल्ट कहां और कैसे चेक करना है.

5 March, 2026

यूपीएससी उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. प्रीलिम्स से लेकर इंटरव्यू तक क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स यूपीएससी की वेबसाइट पर बार बार रिजल्ट चेक कर रहे हैं. बता दें, सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आयोग ने 979 पदों की घोषणा की थी. इस बार इंटरव्यू राउंड 5 जनवरी को शुरू हुआ और 27 फरवरी, 2026 तक चला.

2,736 उम्मीदवारों ने दिया था इंटरव्यू

आमतौर पर इंटरव्यू खत्म होने के तीन से चार दिन के अंदर फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है. पिछले सालों के रिजल्ट आमतौर पर मार्च के पहले हफ्ते में जारी किए जाते रहे हैं. हालांकि, रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. इस साल, इंटरव्यू में भाग लेने वाले 2,736 कैंडिडेट अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट में एक पीडीएफ जारी किया जाता है, जिसमें सिलेक्टड कैंडिडेट के रोलनंबर, नाम और रैंक की जानकारी दी जाती है. इसके साथ ही वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट, टॉपर लिस्ट और अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ भी जारी की जाती है. बता दें रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद वेबसाइट पर हर कैंडिडेट के नंबर भी अपलोड किए जाते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद चुने गए कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.

तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (Date of Birth proof)
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • Graduation की सभी मार्कशीट
  • Graduation की डिग्री / Provisional Degree
  • अगर Post-Graduation किया है तो उसकी डिग्री और मार्कशीट
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (कई कॉपी)
  • अगर आपने रिजर्वेशन लिया है तो जाति प्रमाणपत्र
  • Union Public Service Commission का DAF (Detailed Application Form) की कॉपी
  • Mains Admit Card/Interview Call Letter /Final Result की कॉपी
  • Central Government Medical Board की मेडिकल रिपोर्ट

यहां चेक करें रिजल्ट

  • यूपीएससी का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in जाना होगा.
  • होम पेज पर What’s New सेक्शन में जाएं
  • Final Result- Civil Services Examination 2025 पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें. इसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजें.

यह भी पढ़ें-केरल SSLC परीक्षा 5 मार्च से: 3,031 केंद्रों पर 4.17 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, लॉकरों में रखे गए…

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?