T20 World Cup : भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों अपनी कमर कस ली है. साथ ही सैंटनर ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है.
T20 World Cup : आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का सफर शानदार रहा है और कई इनिंग तो दोनों के खिलाड़ियों ने काफी यादगार खेली थीं. जहां एक तरफ भारतीय टीम को फाइनल तक का सफर तय करने के लिए एक हार का सामना करना पड़ा. वहीं, न्यूजीलैंड को दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा. इसमें एक चीज कॉमन यह देखने को मिली कि दोनों ही टीमों को एक-एक मैच में अहमदाबाद में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में दोनों ही टीमों का इस ग्राउंड पर अनुभव बराबर है. दूसरी तरफ फाइनल मैच खेलने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बड़ा बयान दिया है और इसमें उन्होंने भारतीय टीम को खुली चुनौती दी है.
दर्शकों को चुप करा देंगे : सैंटनर
भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेलने से पहले मिचेल सैंटनर ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस के उस बयान को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि हम पूरे मैदान को चुप करा देंगे. सैंटनर ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भले ही उनकी इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार नहीं मानी जा रही हो, लेकिन उनकी कोशिश छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन को और बेहतर करने पर रहने वाला है. अगर हमारे इस मैच को जीतने से कुछ फैंस के दिल टूटते हैं तो हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि हम अपना पहला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतना चाहते हैं.
बल्लेबाजी के लिए हो सकती पिच आसान
मिचेल सैंटनर से जब पिच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक विकेट को देखा नहीं है, क्योंकि उसक कवर से ढका गया है. हालांकि, अनुमान के मुताबिक यह पिच सपाट हो सकती है जिस पर काफी रन बनाए जा सकते हैं. बता दें कि टी-20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ तीन बार सामना हुआ है और तीनों ही बार कीवियों के सामने हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने इस रिकॉर्ड को बदलने का वक्त है.
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत : सूर्यकुमार यादव (C), जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (WK), वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल (VC), हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड : मिचेल सेंटनर (C), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जेमिसन, टिम सफर्ट (WK), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जिमी नीशम और ईश सोढ़ी.
यह भी पढ़ें- ‘भारत ने बनाया रखा धैर्य…’ दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान; न्यूजीलैंड को लेकर कही ये बात
