T20 World Cup : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंचा. इस मैच को टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत लिया.
T20 World Cup : टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच गई है और उसकी टक्कर अब न्यूजीलैंड से होगी. टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद की जा रही है कि तीसरी बार भारत इस ट्रॉफी को उठाने जा रहा है. इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक शानदार फाइनल होने वाला है क्योंकि न्यूजीलैंड ने भी शानदार क्रिकेट खेला है और भारत ने एक-दो करीबी मैचों में अपना धैर्य बनाए रखा है. गावस्कर ने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी लोग भारत के लिए इतिहास दोहराने और इतिहास को हराने के लिए प्रार्थना कर रहे होंगे.
फाइनल में टकराएगी न्यूजीलैंड और टीम इंडिया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंचा. इस मैच को टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत लिया. अब 8 मार्च को फाइनल में भारतीय टीम की टक्कर अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगी. वहीं, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है. साथ ही अभी तक कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और बल्लेबाजी भी काफी संतुलित की है.
टी-20 विश्व कप के इतिहास में बना सर्वोच्च स्कोर
आपको बताते चलें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में 499 रन बने. टी-20 विश्व कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बने हैं. इसके पहले साल 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में 459 रन बने थे. अगर अब यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमों द्वारा बनाए गया सर्वोच्च स्कोर है. इसके अलावा अगर टी-20 के इतिहास की बात करें तो 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में 517 रन बने थे.
भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
खास बात यह रही कि वानखेड़े स्टेडिम में दो बार 200 प्लस स्कोर बनाया है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए. इससे पहले टीम इंडिया ने यह वेस्टइंडीज के विरुद्ध 240 रन बनाए थे. अब भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर कारनामा करके दिखाया. भारतीय टीम ने करियर का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.
यह भी पढ़ें- ‘वानखेड़े स्टेडियम को शांत कर देंगे…’ T20 विश्व कप से पहले इंग्लिश क्रिकेटर की बड़ी चेतावनी; जानें क्या कहा?
News Source: PTI
