Anushka Sharma Summer Kurta Style: अगर आप भी समर सीजन में रॉयल और क्लीसी लुक चाहती हैं. साथ ही कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं, तो अनुष्का शर्मा के ये क्लासी कुर्ता लुक्स देखिए.
22 April, 2026
गर्मियों का मौसम आते ही भारी-भरकम कपड़ों से मन ऊबने लगता है और दिल कुछ ऐसा चाहता है जो पहनने में हल्का हो पर दिखने में एकदम हीरोइन जैसा. ऐसे में जब बात सिंपल और सोबर फैशन की आती है, तो बॉलीवुड की क्वीन ऑफ कंफर्ट अनुष्का शर्मा से बेहतर इंस्पिरेशन कोई नहीं हो सकती. अनुष्का अक्सर सिंपल कुर्तों में भी इतनी ग्रेसफुल लगती हैं कि हर लड़की उनके लुक को कॉपी करना चाहती है. यही वजह है कि आज अनुष्का शर्मा से इंस्पायर्ड 5 सिंपल और स्टाइलिश कुर्ता लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस समर सीजन में अपनी वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं.

चिकनकारी कुर्ता
गर्मियों में सफेद रंग आंखों को सुकून देता है. अनुष्का अक्सर सफेद रंग के चिकनकारी कुर्ते और पलाजो में स्पॉट की जाती हैं. ये लुक न सिर्फ आपको कूल रखता है बल्कि एक रॉयल फील भी देता है. इसे आप सिल्वर झुमकों के साथ पेयर करके अपना लुक पूरा कर सकती हैं.

ओवरसाइज्ड कुर्ता
अगर आप टाइट कपड़ों से परेशान हैं, तो अनुष्का की तरह ओवरसाइज्ड या ढीले ढाले कॉटन कुर्ते ट्राई करें. इन्हें आप स्ट्रेट पैंट्स या जींस के साथ भी पहन सकती हैं. एयरपोर्ट लुक हो या कैजुअल आउटिंग, ये स्टाइल हर जगह हिट है.
यह भी पढ़ेंःगर्मी के मौसम में दिखना है कूल और स्टाइलिश? ये 6 Floral Suit डिजाइन्स आपके डेली वियर के लिए रहेंगे बेस्ट

फ्लोरल प्रिंट्स
अनुष्का को अक्सर बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और लेमन येलो जैसे पेस्टल कलर्स के आउटफिट्स में देखा जाता है. छोटे-छोटे फ्लोरल प्रिंट्स वाले ये कुर्ते देखने में बहुत ही क्यूट और रिफ्रेशिंग लगते हैं. ये लुक आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगा.

वी-नेक कुर्ता
अनुष्का अक्सर ए लाइन कट वाले कुर्ते पहनती हैं जो नीचे से थोड़े घेरेदार होते हैं. वी-नेक डिजाइन गले को लंबा और आपको थोड़ा पतला दिखाने में मदद करता है. ये लुक शाम की चाय या छोटी गेट-टुगेदर के लिए भी एकदम परफेक्ट है.

कॉटन कुर्ता
स्ट्राइप्ड कुर्ते और लिनन या फिर कॉटन फैब्रिक गर्मियों के लिए वरदान हैं. अनुष्का का ये लुक बहुत ही प्रोफेशनल और क्लीन लगता है. अगर आप ऑफिस में एथनिक पहनना चाहती हैं, तो इस स्टाइल को जरूर ट्राई करें.
यह भी पढ़ेंः Midi Dress और Sandals का कॉम्बिनेशन, गर्मी में इन 5 ट्रेंडी स्टाइल के साथ बढ़ाएं अपने स्टाइल का पारा
