Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 33 साल की हो गई हैं. उनके जन्मिदन पर जानिया उनके करियर की बेस्ट 5 फिल्में, जिन्होंने सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया और उन्हें टॉप एक्ट्रेस बनाया.
15 March, 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. आलिया भट्ट अपना जन्मदिन मनाने रणबीर और बेटी राहा के साथ हांगकांग गई हैं. आज आलिया की इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में गिनी जाती हैं. आलिया को इंडस्ट्री में 14 साल हो चुके हैं और वे अब तक 17 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था. आलिया भट्ट उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से नेपो किड्स का टैग हटाकर फेंक दिया और ट्रोलर्स का मुंह बंद करवा दिया. आलिया भट्ट सबसे ज्यादा ट्रोल तब हुई थी, जब उन्होंने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक सवाल का गलत जवाब दे दिया था.
जब सोशल मीडिया पर बना मजाक

जब करण ने उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- पृथ्वीराज चौहान. इस शो की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने उनकी नॉलेज का बहुत मजाक बनाया. उनके नाम पर मीम्स की बहार लग गई और लंबे समय तक उन्हें ट्रोल किया गया. हालांकि उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग सभी का मुंह करवा दिया और साबित किया वे अपना काम बखूबी जानती हैं. आज हम आपको उनकी 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें आलिया की एक्टिंग जबरदस्त है.
Highway

आलिया भट्ट ने 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी थी, जिसकी तारीफ क्रिटिक्स ने भी की. सबसे पहले बात करते हैं हाईवे की. 2014 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं. उनके साथ रणदीप हुड्डा भी थे, जिन्होंने फिल्म में एक अहम किरदार निभाया था. इम्तियाज अली की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जो अपने अपहरण के बाद अपनी जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने लगती है. फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. लगभग ₹25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹50 करोड़ की कमाई की और इसे ‘हिट’ घोषित किया गया.
Udta Punjab

इसके बाद 2016 में रिलीज हुई उड़ता पंजाब ने एक्टर के तौर पर आलिया भट्ट की इमेज को और मजबूत कर दिया. इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया. अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब में तेजी से बढ़ रहे नशे के संकट पर बनी थी. इसमें आलिया ने बिहार की एक गरीब लड़की का किरदार निभाया, जो ड्रग माफिया के चंगुल में फंस जाती है. लगभग ₹34 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग ₹100 करोड़ की कमाई की और इसे ‘सुपरहिट’ का दर्जा मिला.
Gully Boy

2019 में रिलीज हुई गली बॉय भी आलिया भट्ट के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया, जिन्होंने फिल्म में मेन रोल किया था. फिल्म को फैंस से जबरदस्त प्यार मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई. इसके अलावा, इस फ़िल्म ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया और कुल 13 ट्रॉफियां अपने नाम की. फिल्म में आलिया की छोटे, लेकिन दमदार रोल ने भी काफ़ी सुर्खियां बटोरीं और लोगों का ध्यान अपनी एक्टिंग की ओर खींचा.
Raazi

इस बीच, 2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें आलिया भट्ट ने मेन लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल, जयदीप अहलावत और सोनी राजदान भी नजर आए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया था. लगभग ₹40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
Gangubai Kathiawadi

आखिर में बात करेंगे गंगूबाई काठियावाड़ी की, जिसे आलिया भट्ट के करियर के बेस्ट फिल्म कहा जाता है. संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था, जिसमें आलिया ने सेक्स व्यापार में फंसी गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाया था. COVID-19 महामारी के बाद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हुई. लगभग ₹100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ₹200 करोड़ से ज्यादा कमाए.
यह भी पढ़ें- 3 Idiots से Dangal तक, Aamir Khan की वो फिल्में जिन्होंने बदल डाली बॉलीवुड की सूरत
