Home Lifestyle Farewell हो या Office Party, Alia Bhatt के ये सिंपल एस्थेटिक साड़ी लुक्स आपको बना देंगे बॉलीवुड हिरोइन

Farewell हो या Office Party, Alia Bhatt के ये सिंपल एस्थेटिक साड़ी लुक्स आपको बना देंगे बॉलीवुड हिरोइन

by Neha Singh
0 comment
Alia Bhatt Saree Looks

Alia Bhatt Saree Looks: आलिया भट्ट अक्सर अपने मिनिमलिस्ट और एस्थेटिक साड़ी लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं. आप भी उनसे स्टाइलिंग इंस्पिरेशन लेकर अपना साड़ी लुक खूबसूरत बना सकती हैं.

15 March, 2026

अगर आप फेयरवेल या ऑफिस पार्टी के लिए ऐसा लुक ढूंढ रही हैं जो सिंपल और स्टाइलिश दोनों हो, तो साड़ी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपने मिनिमलिस्ट और एस्थेटिक साड़ी लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं. उनकी साड़ियां ज़्यादा हैवी नहीं होतीं, फिर भी उनका स्टाइल इतना एलिगेंट होता है कि कोई भी उन्हें आसानी से कैरी कर सकता है. सटल मेकअप, सॉफ्ट हेयरस्टाइल और सिंपल एक्सेसरीज के साथ आलिया का साड़ी स्टाइल परफेक्ट पार्टी लुक बन जाता है. खास बात यह है कि उनके कई साड़ी लुक्स को फेयरवेल, ऑफिस पार्टी या किसी भी खास फंक्शन के लिए आसानी से ट्राई किया जा सकता है. अगर आप भी साड़ी में क्लासी और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो आलिया भट्ट के ये सिंपल लेकिन स्टनिंग साड़ी लुक्स आपके लिए एक बेहतरीन इंस्पिरेशन हैं.

पिंक साड़ी

पिंक साड़ी में आलिया बहुत ही हॉट लग रही हैं. कॉलेज की फेयरवेल पार्टी के लिए ये पिंक साड़ी बेस्ट है. इसके साथ ब्लैक काजल, ब्लैक बिंदी और सिल्वर हेवी झुमके के साथ पेयर करें. आप चाहें तो फुल स्लीव्स ब्लाउज भी पहन सकती हैं. ध्यान रहे कि इस लुक के साथ आपकी सारी ज्वैलरी ऑक्सीडाइज्ड ही हो.

मल्टीकलर साड़ी

स्कूल या कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में यह साड़ी पहनना भी एक अच्छा ऑप्शन है. मल्टीकलर होने की वजह से आप इसमें शाइन करेंगी और इसका जोर्जेट फैब्रिक होने की वजह से आपका लुक निखर कर आएगा. इस साड़ी के साथ पिंक या ब्लू ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहनें. सभी आपके इस लुक की तारीफ जरूर करेंगे.

बेबी पिंक रेट्रो साड़ी

आलिया भट्ट ने यह साड़ी रेखा को ट्रिब्यूट देने के लिए पहनी थी. यह साड़ी आपको रेट्रो वाइब देगी. अगर आपको पुरानी फिल्में पसंद हैं तो आपको यह साड़ी जरूर पहननी चाहिए. इस साड़ी का स्टेटमेंट है इसका यूनीक ब्लाउज डिजाइन. आप इस लुक में सबसे हटके दिखेंगी.

व्हाइट सिंपल साड़ी

व्हाइट कलर हर लड़की पर बहुत सुंदर लगता है. किसी कल्चरल इवेंट के लिए आप इस तरह की व्हाइट साड़ी पहन सकती हैं. अगर आपको मिनिमल लुक चाहिए तो मिनिमल गोल्ड ज्वैलरी कैरी करें और अगर आपको ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो हैवी स्टोन वाली ज्वैलरी ट्राई करें. यह साड़ी आपको क्लीन और क्लासी लुक देगी.

फ्लावर प्रिंटेड व्हाइट साड़ी

अगर ऑफिस जाने वाली लड़की हैं, तो यह फ्लावर प्रिंटेड साड़ी आपके लिए बेस्ट है. आप इसे ऑफिस के फॉर्मल इवेंट्स में पहन सकती हैं. यह क्लासी और रिच लुक देती है. फुल स्लीव्स के ब्लाउज के साथ यह साड़ी बहुत ही प्रोफेशनल लगेगी. आप इसे कॉलेज के कल्चरल इवेंट में भी पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Sharara या Gharara? कंफ्यूजन में न खराब करें अपना लुक, जानें दोनों के बीच का असली फर्क

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?