Home Top News लारीजानी की हत्या के बाद ईरान के सिर पर खून सवार, तेल अवील पर कर दी मिसाइलों की बौछार

लारीजानी की हत्या के बाद ईरान के सिर पर खून सवार, तेल अवील पर कर दी मिसाइलों की बौछार

by Neha Singh
0 comment
Iran Attack on Tel Aviv

Iran Attack on Tel Aviv: ईरान ने अपने टॉप अधिकारियों की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर जवाबी हमले किए हैं. बुधवार सुबह तेहरान ने तेल अवील मिसाइलें दागीं. दुबई और कवैत में भी धमाकों की आवाज सुनी गई.

18 March, 2026

इजरायल एक-एक करके ईरान के सभी बड़े अधिकारियों को निशाना बना रहा है. मंगलवार को इजरायल ने तेहरान पर हमला किया, जिसमें ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी और बाजिस के कमांडर जनरल गुलाम रेजा सुलेमानी की मौत हो गई. ईरान ने अपने टॉप अधिकारियों की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर जवाबी हमले किए हैं. ईरान ने बुधवार को इजरायल की ओर मिसाइलों की बौछार की दी, जिससे देश के मध्य हिस्से में सायरन बजने लगे और तेल अवीव में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं.

एयर डिफेंस सिस्टम ने रोके ईरान के हमले

इजरायल की मेडिकल सर्विस, मैगन डेविड एडोम ने कहा कि तेल अवीव के पूर्व में एक जिले रमत गान में दो लोग मारे गए. सऊदी अरब, कुवैत और दूसरे अरब देशों को भी बुधवार को ईरान से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन का सामना करना पड़ा, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया. संयुक्त अरब अमीरात में, बुधवार सुबह दुबई में धमाके हुए, जिसके बाद मिसाइल अलर्ट जारी किया गया. सरकार के दुबई मीडिया ऑफिस ने कहा कि “शहर के कुछ हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाज़ें” एयर डिफेंस ऑपरेशन द्वारा सफल इंटरसेप्शन थीं.

डिप्लोमैट थे लारीजानी

अली लारीजानी, जो पहले पार्लियामेंट्री स्पीकर थे, ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के साथ न्यूक्लियर बातचीत में स्ट्रैटेजी पर अली खामेनेई के सीनियर पॉलिसी एडवाइजर थे. देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को ईरान के हिंसक दमन में उनकी भूमिका के लिए जनवरी में अमेरिकी. ट्रेजरी ने उन पर बैन लगाया था. पिछले महीने खामेनेई की मौत के बाद माना जा रहा था कि लारीजानी ही इजरायल और अमेरिका के खिलाफ यद्ध का मोर्चा संभाल रहे थे. वहीं बासिज फोर्सेज के कमाडंर सुलेमानी पर अमेरिकी, यूरोपियन यूनियन और दूसरे देशों ने भी बैन लगाया था, क्योंकि उन्होंने सालों तक बासिज के जरिए ईरान में विरोध को दबाने में भूमिका निभाई थी.

होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव जारी

दुनिया भर में एनर्जी संकट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान का होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपिंग पर अपनी मजबूत पकड़ छोड़ने का कोई इरादा नहीं है, जो तेल के लिए एक जरूरी जलमार्ग है. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नाटो और दूसरे सहयोगियों से होर्मुज में उसकी मदद करने की अपली की थी, जिस पर किसी देश ने उनकी मदद नहीं की. वहीं इस बात से नाराज होकर ट्रंप ने नाटो को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिका की मदद नहीं करेंगे तो अमरेका उनके सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगा.

News Source: PTI

कौन थे इजरायली हमले में मारे गए अली लारीजानी? संभाल रहे थे युद्ध का मोर्चा, ट्रंप को दी थी धमकी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?