Home Top News संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें! दो मामले हुए दर्ज; पुलिस जब घर पहुंची तो गाड़ी में बैठकर निकले

संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें! दो मामले हुए दर्ज; पुलिस जब घर पहुंची तो गाड़ी में बैठकर निकले

by Sachin Kumar 2 May 2026, 1:01 PM IST (Updated 2 May 2026, 4:03 PM IST)
2 May 2026, 1:01 PM IST (Updated 2 May 2026, 4:03 PM IST)
Net Tightens Around Sandeep Pathak Punjab Police

Punjab News : AAP से हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए हैं. इसी बीच बीजेपी ने इसको बदले की कार्रवाई बताया है.

Punjab News : आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. पाठक के ऊपर पंजाब के दो अलग-अलग हिस्सों में केस दर्ज हैं और उन पर गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं. सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के अनुसार, पाठक पर भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इसी बीच जब पंजाब पुलिस उनके आवास पर उन्हें हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो वह चुपचाप गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए.

ये हैं BJP का दामन थामने वाले वह सात सांसद

पंजाब पुलिस पाठक को लेने के लिए दिल्ली पहुंच गई है. साथ ही कहा जा रहा है कि जब उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस आ रही है तो वह अपने घर से गाड़ी में बैठकर निकल गए. आपको बताते चलें कि संदीप पाठक उन 7 राज्यसभा सांसदों में से एक हैं जिन्होंने 25 अप्रैल को AAP को छोड़कर BJP में शामिल हो गए हैं. साथ ही जिन सांसदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया उनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और दिल्ली की सांसद स्वाति मालीवाल शामिल हैं.

FIR की जानकारी से सांसद ने किया इनकार

वहीं, इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें किसी FIR की कोई जानकारी नहीं है. साथ ही न उन्हें पंजाब पुलिस लेने के लिए आ रही है इस बात की जानकारी है. उन्होंने इसको राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है. अगर इस तरह की कार्रवाई मेरे खिलाफ हो रही है तो इसका मतलब है कि वह कितने डरे हुए हैं.

बीजेपी ने खोला AAP के खिलाफ मोर्चा

दूसरी तरफ संदीप पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने कहा कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं चल रहा है बल्कि बदले की भावना से शासन आगे बढ़ रहा है. भाजपा ने कहा कि जैसे ही पाठक ने AAP को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, वैसे ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए. पार्टी ने यह भी कहा कि यह कुछ नहीं है बल्कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का डर है.

यह भी पढ़ें- इस्तीफा देने के बाद राघव समेत 3 सांसद पहुंचे BJP मुख्यालय, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?