Home Lifestyle गर्मियों में बेजान स्कीन को दें Glow, घर पर बनाएं ये नैचुरल फेस पैक, बचेंगे पार्लर के पैसे

गर्मियों में बेजान स्कीन को दें Glow, घर पर बनाएं ये नैचुरल फेस पैक, बचेंगे पार्लर के पैसे

by Neha Singh
0 comment
Natural Face Pack

Natural Face Pack: गर्मियों में सभी की स्किन डल हो जाती है. अगर आप अपनी स्किन को नैचुरली निखारना चाहते हैं, तो घर पर बना फेस पैक एक बढ़िया ऑप्शन है. यहां देखें कुछ नैचुरल फेस पैस आइडियाज.

22 March, 2026

गर्मियों के आते ही, तेज धूप, पसीना और धूल हमारी स्किन का ग्लो छीन लेते हैं, जिससे वह डल और बेजान दिखने लगती है. बार-बार पार्लर जाना न सिर्फ महंगा पड़ता है, बल्कि केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप अपनी स्किन को नैचुरली निखारना चाहते हैं, तो घर पर बना फेस पैक एक बढ़िया ऑप्शन है. ये न सिर्फ सेफ हैं, बल्कि आपकी स्किन को अंदर से पोषण भी देते हैं, जिससे वह हेल्दी और ग्लोइंग बनती है. खास बात यह है कि इन फेस पैक के लिए महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होती. आप किचन के सिंपल इंग्रीडिएंट्स से भी शानदार रिजल्ट पा सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी पैक

multani mitti

मुल्तानी मिट्टी ज्यादा तेल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने का एक बहुत अच्छा नेचुरल तरीका है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है. यह टैनिंग कम करती है और मुंहासों से राहत दिलाती है. मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है, इसलिए यह आपको गर्मियोंं में ठंडक भी देगी. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को 2 चम्मच गुलाब जल या दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें, ध्यान रहे कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो और न ही ज्यादा मोटा हो. इसे चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट तक लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें. यह स्किन को गहराई से साफ और मुलायम बनाता है. आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें.

बेसन दही पैक

besan face pack

डीप क्लींजिंग के लिए बेसन और दही से बना फेस पैक भी बहुत अच्छा है. यह चेहरे पर दाग- धब्बे कम करने में मदद करता है. बेसन आपके चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करता है और दही आपको हाइड्रेशन देती है. फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें. इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं. अब इसमें चुटकी भर हल्दी डालें. हल्दी आपके फेस पर इन्फेक्शन कम करने का काम करती है. तीनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें. आप चाहें तो इसे लगाकर अपने फेस पर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं, इससे डेड स्किन निकलती है. इसके बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें.

आलू और नींबू के रस का फेसपैक

lemon for face

कई लड़कियों के चेहरे पर पिंपल के निशान रह जाते हैं. अगर आपके चेहरे पर भी डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन हैं, तो आपके लिए आलू और नींबू के रस का फेस पैक सबसे बेस्ट है. नींबू के रस में नैचुरल ऐसिड होता है, जो पिग्मेंटेशन दूर करता है. सबसे पहले आलू का रस निकाल लें. 2-3 चम्मच आलू का रस अलग निकालकर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें 1 चुटकी हल्दी डालकर मिला लें. इसे अपने पिग्मेंटेशन वाली जगह मोटा-मोटा लगाएं और पूरे फेस पर पतली परत लगाएं. 20 मिनट पर चेहरे को साफ कर लें. इसके बाद आप फेस पर गुलाबजल लगा सकते हैं. इस तरह से आप बिना पार्लर जाएं, अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- धुरंधर की यालिना से लें Eid Outfit के लिए इंस्पिरेशन, दिखेंगी रॉयल और क्लासी, हर कोई करेगा तारीफयह भी पढ़ें-

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?