Bangles Box for Brides: आज कल हर चीज को रखने के लिए एक ऑर्गेनाइज़र होता है. ऐसे में चूड़ियों के लिए भी एक शाही ठिकाना होना ही चाहिए. यही वजह है कि आज आपके लिए बैंगल बॉक्स का कलेक्शन लाए हैं.
05 May, 2026
शादी की तैयारियों में जब गहनों की बात आती है, तो चूड़ियों का एक खास मुकाम होता है. शगुन की चूड़ियां हों या कीमती कंगन, हर दुल्हन चाहती है कि उसकी ये यादें हमेशा चमकती रहें. अक्सर शादियों की भागदौड़ और ट्रैवलिंग में चूड़ियां टूटने का डर रहता है. ऐसे में एक शानदार और मजबूत बैंगल्स बॉक्स न सिर्फ आपकी चूड़ियों को सेफ रखता है, बल्कि आपकी वैनिटी को एक रॉयल लुक भी देता है. अगर आप भी अपनी शादी के लिए एक परफेक्ट वैनिटी तैयार कर रही हैं, तो इन 6 बेहतरीन बैंगल्स बॉक्स ऑप्शन्स पर नजर जरूर डालें.

वेलवेट टच
वेलवेट फैब्रिक हमेशा से लग्जरी का सिंबल रहा है. डार्क कलर का वेलवेट बैंगल्स बॉक्स न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि इसका सॉफ्ट टच आपकी कांच की चूड़ियों को टूटने से भी बचाता है. इसमें अक्सर कई रॉड्स होती हैं, जिससे आप अपनी चूड़ियों को सेट के हिसाब से अलग-अलग रख सकती हैं.

ट्रांसपेरेंट एक्रिलिक डिस्प्ले
अगर आप मॉडर्न और मिनिमल लुक पसंद करती हैं, तो ट्रांसपेरेंट एक्रिलिक बॉक्स आपके लिए बेस्ट है. इसकी खासियत ये है कि आपको अपनी ड्रेस से मैचिंग चूड़ियां ढूंढने के लिए बॉक्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ती. ये धूल से सेफ्टी देता है और आपके वॉर्डरोब को एक क्लीन लुक भी.
यह भी पढ़ेंःSleeveless Kurta Sets पहनकर गर्मी में दिखें स्टनिंग, इन 6 ऑप्शन्स के साथ बनाएं अपनी अलग पहचान

हैंडक्राफ्टेड वुडन नक्काशी
शीशम या सागवान की लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी वाले बॉक्स उन दुल्हनों के लिए हैं जिन्हें विंटेज चीजें पसंद हैं. ये बॉक्स बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं और सालों-साल चलते हैं. इनके अंदर अक्सर रेशमी अस्तर या पीतल का काम होता है, जो भारी कड़ों और चूड़ियों के लिए सबसे सेफ माना जाता है.

रोल अप पाउच
शादी के तुरंत बाद ट्रैवलिंग काफी होती है. ऐसे में भारी बॉक्स ले जाना मुश्किल होता है. ऐसे में रोल-अप चूड़ी पाउच एक स्मार्ट ऑप्शन है. ये बैग में कम जगह घेरता है और इसके अंदर चूड़ियों सेफ भी रहती हैं. ये पोर्टेबल होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी दिखता है.

ब्राइडल वैनिटी
ये उन दुल्हनों के लिए है जो सब कुछ एक ही जगह रखना चाहती हैं. इस सूटकेस स्टाइल बॉक्स में चूड़ियों के लिए अलग से सेक्शन होता है और साथ ही एक छोटा शीशा भी लगा होता है. ये काफी बड़ा होता है, जिसमें आप अपने भारी ब्राइडल चूड़े के साथ-साथ डेली वियर की चूड़ियां भी आसानी से ऑर्गेनाइज कर सकती हैं.

सिल्क ब्रोकेड
ब्रोकेड और जरी के काम वाले ये बॉक्स बहुत ही कलरफुल और वाइब्रेंट होते हैं. ये आपके ब्राइडल लहंगे और जूलरी के साथ पूरी तरह मैच करते हैं. ये बॉक्स न सिर्फ फंक्शनल हैं, बल्कि इन्हें आप अपने वेडिंग फोटोशूट के डिटेल शॉट्स के लिए भी यूज कर सकती हैं.
यह भी पढ़ेंः गर्मी को कहो-बाय, इन 6 Cotton Saree में दिखो हाय-फाय; महफिल में आप ही मचाओगी बवाल!
