Home Top News न्यूयॉर्क के La Guardia Airport पर बड़ा हादसा, फायर ट्रक से टकराया कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन

न्यूयॉर्क के La Guardia Airport पर बड़ा हादसा, फायर ट्रक से टकराया कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन

by Neha Singh
0 comment
La Guardia Airport Accident

La Guardia Airport Accident: न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक प्लेन और फायर ट्रक की भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.

23 March, 2026

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक प्लेन से फायर ट्रक की टक्कर हुई है. प्लेन में 70 से ज्यादा यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जब वह रनवे पर फायर ट्रक से जा भिड़ा. हादसे के बाद मास कैजुअल्टी इंसीडेंट घोषित किया गया. कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान रनवे पर खड़ी दमकली की गाड़ी से टकराया और प्लेन में बैठे कई लोगों के घायल होने की आशंका है. अभी घायलों की कोई आधिकारिक संख्या सामने नहीं आई है.

एयरपोर्ट बंद

घटना के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. सभी फ्लाइट्स को JFK एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब एयर कनाडा CRJ-900 फ्लाइट टैक्सीवे से गुजर रही थी. टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं. हादसे में प्लेन को भी नुकसान हुआ है. पैसेंजर्स को सुरक्षित निकालकर रनवे के पास सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. घटना के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और हालात को कंट्रोल करने की कोशिशें जारी हैं.

रात को हुआ हादसा

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने टक्कर की पुष्टि की, लेकिन तुरंत और जानकारी नहीं दे सका. न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि फायरफाइटर्स को रात 11:38 बजे रनवे पर प्लेन के गाड़ी से टकराने की खबर मिली, जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव काम शुरू किया. वहां मौजूद लोगों द्वारा लिए गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में जेट के अगले हिस्से को गंभीर नुकसान हुआ दिखा.

एयर कनाडा एक्सप्रेस के तौर पर काम करने वाली जैज एविएशन LP ने एक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की. एयरलाइन ने कहा कि शुरुआती पैसेंजर लिस्ट से पता चलता है कि उसमें 72 पैसेंजर और चार क्रू मेंबर थे. ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटअवेयर के अनुसार, डेटा से पता चलता है कि फ्लाइट मॉन्ट्रियल-पियरे इलियट ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुई थी, जो मॉन्ट्रियल का मुख्य एयरपोर्ट है.

यह भी पढ़ें- ट्रंप को ईरान की लास्ट वॉर्निंग, पावर प्लांट्स पर हमला किया तो पूरी तरह बंद कर देंगे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?