Gold-Silver Rates: जब से यूएस और ईरान की लड़ाई शुरू हुई है, तब से लेकर अब तक सोने और चांदी के प्राइज़ में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है. अगर आप भी गोल्ड और सिल्वर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ये खबर पढ़ लें.
23 March, 2026
अगर आप भी अपनी शादी की शॉपिंग की लिस्ट बना रहे हैं या दिवाली के लिए अभी से गोल्ड और सिल्वर जमा करने की सोच रहे हैं, तो आज की खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. आज 23 मार्च, 2026 यानी सोमवार की सुबह सोने और चांदी के बाजार से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको चौंका दिया. इंटरनेशनल मार्केट में हलचल क्या हुई, यहां भारत में सोने के भाव धड़ाम से नीचे गिर गए. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनियाभर के बाजारों में खलबली मचा दी है. इसी का असर है कि सोमवार को इंडियन शेयर मार्केट बाजार में सोने की कीमतों ने गोता लगा लिया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला और देखते ही देखते ये करीब 4.9 प्रतिशत तक नीचे गिर गया. जो सोना पिछले हफ्ते रिकॉर्ड बना रहा था, वो आज 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास खुला.
आपके शहर में
बाजार में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत फिलहाल 14,154 रुपये प्रति ग्राम के आसपास चल रही है. वहीं गहने बनाने वाला 22 कैरेट सोना 13,480 रुपये प्रति ग्राम के करीब है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन की वजह से दाम थोड़े बदल जाते हैं. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,611 रुपये है, जबकि मुंबई और कोलकाता में ये 14,596 रुपये पर टिका है. साउथ इंडिया की बात करें तो चेन्नई में ये थोड़ा महंगा यानी 14,857 रुपये के करीब बिक रहा है. अगर आप 22 कैरेट के गहने लेना चाहते हैं, तो दिल्ली में इसकी कीमत 13,394 रुपये और मुंबई-कोलकाता में 13,379 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है.
यह भी पढ़ेंःStock Market का ब्लैक मंडे, US-Iran की टेंशन के बीच दलाल स्ट्रीट का बीपी हाई; जानें इस गिरावट की 5 वजह
चांदी भी पड़ी फीकी
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी आज थोड़ी कम हुई है. घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास घूम रही है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भाव एक जैसे हैं, लेकिन चेन्नई में चांदी के लिए आपको 2,49,900 रुपये प्रति किलो चुकाने पड़ सकते हैं. चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि इसका इस्तेमाल न सिर्फ इन्वेस्टमेंट के लिए, बल्कि बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में भी होता है.
गिरावट की वजह
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया भर में बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों में इजाफे की आशंका ने इन्वेस्टर्स को सतर्क कर दिया है. सोने की कीमतें इंटरनेशनल लेवल पर 9 दिनों से लगातार गिर रही हैं. हालांकि, भारत में शादियों का सीजन करीब होने की वजह से लोग अभी भी खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतों में बहुत ज्यादा बड़ी गिरावट की उम्मीद कम ही है. तो अगर आप भी कुछ गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के रेट्स पर नजर जरूर डालें. ये सही वक्त हो सकता है अपनी पसंदीदा जूलरी को घर लाने का, क्योंकि जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच बाजार का ऊंट किस करवट बैठेगा, ये कहना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है.
यह भी पढ़ेंःभारत में प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रुपए महंगाः दिल्ली में 100 रुपए के पार पहुंचा XP-95, आम लोगों को राहत
