Home Lifestyle नवरात्रि के रंग में रंगे अपने हाथ, लगाएं ये खूबसूरत माता रानी के मेंहदी डिजाइन, सभी करेंगे तारीफ

नवरात्रि के रंग में रंगे अपने हाथ, लगाएं ये खूबसूरत माता रानी के मेंहदी डिजाइन, सभी करेंगे तारीफ

by Neha Singh
0 comment
Navratri Mehndi Design

Navratri Mehndi Design: नवरात्रि में हर लड़की देवी दुर्गा की पूजा करते हुए अपने लुक को खास बनाना चाहती है. ऐसे में मेहंदी आपके लुक और खूबसूरत बना देगी. यहां देखें नवरात्रि से इंस्पायर्ड कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन.

23 March, 2026

नवरात्रि में पवित्र और भक्तिमय माहौल में सभी के मन को शांति मलिती है, लेकिन लड़कियों के लिए नवरात्रि के पावन दिन और भी खास होते हैं. नवरात्रि में लड़कियों को सजना संवरना बहुत पसंद है. इस दौरान हर कोई देवी दुर्गा की पूजा करते हुए अपने लुक को खास बनाना चाहता है. ऐसे में मेहंदी आपके लुक और खूबसूरत बना देगी. मेहंदी लगाने के बाद जब हम अपनी मेहंदी देखते हैं, तो खुद को भी अच्छा लगता है. यहां कुछ नवरात्रि से जुड़े कुछ बेहद सुंदर मेहंदी डिजाइन दिखाए गए हैं. यह डिजाइन इतने यूनीक हैं कि इसे लगाने के बाद सभी आपके हाथों की तारीफ करेंगे. अगर आप इस नवरात्रि अपने हाथों को खास बनाना चाहती हैं, तो इन शानदार मेहंदी डिजाइनों को जरूर लगाएं.

नवरात्रि स्पेशल डिजाइन

यह हाफ फेस डिजाइन बहुत ही अट्रैक्टिक लग रहा है. यह डिजाइन ज्यादा मश्किल भी नहीं है और कम समय में पूरा हो जाएगा. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद का डिजाइन भी ऐड कर सकते हैं. यह बोल्ड लेकिन सुंदर डिजाइन है, जो आपके हाथों को और सुंदर बना देंगे.

माता रानी फोटो डिजाइन

माता रानी की तस्वीर वाला यह डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है. यह डिजाइन इतना यूनीक है कि जो भी आपका हाथ देखेगा, वह देखता रह जाएगा. यह डिजाइन बनाने में भले ही मुश्किल है, लेकिन आपको एक बार इसे जरूर लगाना चाहिए. हो सकता है कि शुरुआत में यह डिजाइन बिगड़े, लेकिन थोड़ी प्रैक्टिस के बाद आप इसे जरूर लगा पाएंगे.

मिनिमल बैक हैंड डिजाइन

मिनिमल डिजाइन पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है. इसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दोनों हैं. यह जल्दी लग भी जाएगी और दिखने में बहुत प्यारी है. इस डिजाइन में बने कमल का धार्मिक महत्व भी है, इसलिए आप इसे नवरात्रि में जरूर में लगाएं.

यह डिजाइन भी मिनिमल और स्टाइलिश लग रहा है. अगर आपको ट्रेडिशनल मेहंदी की जगह कुछ हटके ट्राई करना है, तो यह डिजाइन जरूर लगाएं.

स्वास्तिक डिजाइन

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का बहुत महत्व है. स्वास्तिक समृद्धि, सौभाग्य और शुभता का प्रतीक होता है. नवरात्रि में लगाने के लिए यह स्वास्तिक वाला डिजाइन परफेक्ट है. फोटो में दिखाए गए दोनों डिजाइन बहुत सुंदर हैं. आप इसमें अपना डिजाइन भी ऐड कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में बेजान स्कीन को दें Glow, घर पर बनाएं ये नैचुरल फेस पैक, बचेंगे पार्लर के पैस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?