Home Top News हॉर्मुज स्ट्रेट संकट से हिला पाक! देश में ईंधन की कीमतों में 200% की बढ़ोतरी; जानें कितना पहुंचा प्राइस?

हॉर्मुज स्ट्रेट संकट से हिला पाक! देश में ईंधन की कीमतों में 200% की बढ़ोतरी; जानें कितना पहुंचा प्राइस?

by Sachin Kumar
0 comment
200% Hike in Fuel Prices Pakistan

Pakistan News : मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच पाकिस्तान में ईंधन संकट गहरा गया है. साथ ही वहां पर तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है और प्राइस बढ़ने के बाद तेल की कीमत 300 रुपये तक पहुंच गई है.

Pakistan News : ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध की वजह से मध्य पूर्व में भारी तनाव पैदा हो गया है. इसका सीधा असर अब हॉर्मुज स्ट्रेट पर देखने को मिल रहा है. यह गलियारा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया की जरूरत का 20 फीसदी ईंधन यहीं से सप्लाई होता है और यही वजह है कि दुनिया भर में पेट्रोल और गैस के प्राइस में वृद्धि हुई है. इसी कड़ी में पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की वजह से हाहाकार मच गया है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार खराब हो रही है और लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले उच्च-ऑक्टेन ईंधन में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

200 रुपये की हुई ईंधन में बढ़ोतरी

पाकिस्तान सरकार ने हाई ऑक्टेन ईंधन की कीमत 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दी है. अगर ईरान और इजरायल के बीच जंग ठहरती नहीं है तो पाकिस्तान की हालत काफी बुरी होने वाली है और उनके पास अब तेल का भंडार कुछ ही दिनों के लिए बचा है ऐसे में जंग उनके नागरिकों को काफी परेशान कर सकती है. बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

उच्च-ऑक्टेन ईंधन से पहले 6 मार्च को वैश्विक तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में प्रति लीटर पर 55 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थीं. इसके बाद पेट्रोल की नई कीमत 266.17 से बढ़कर 321.17 तक पहुंच गईं. साथ ही डीजल की कीमत 280.86 से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं.

पाकिस्तान में इस प्राइज को बढ़ाने के लिए एक उच्च स्तरीय मीटिंग हुई थीं. इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक, वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब, कानून और न्याय मंत्री आज़म नज़ीर तरार और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

नहीं है कोई बड़ा तेल रिजर्व

हॉर्मुज स्ट्रेट में तनाव के अलावा पाकिस्तान में तेल संकट इसलिए भी जल्दी गहराने लगा है क्योंकि उसके पास कोई तेल भंडार नहीं है. ऐसे में अगर सप्लाई बाधित हो जाए तो उसके पास कोई ऐसा विकल्प नहीं है कि वह लंबे समय तक सर्वाइव कर सके. पाकिस्तान के अधिकारियों से पता चला है कि वहां रिजर्व तेल और गैस लगभग खत्म हो चुकी है. 7 दिनों के लिए कच्चा तेल, 17 दिनों के लिए डीजल, 20 दिनों के लिए पेट्रोल, 10 दिनों के लिए जेट फ्यूल का स्टॉक और सिर्फ 6 दिनों का LPG रिजर्व बचा है. ऐसे में अगर पाकिस्तान को जल्द ही तेल और गैस की सप्लाई जल्द नहीं हुई तो देश में हाहाकार मचने में समय नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें- ‘ताकत के बल पर शांति…’ मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयान; जानें क्या बोला ईरान?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?