Home Lifestyle Bold और Baddie लुक चाहिए तो Dhurandhar की उल्फत से लें साड़ी इंस्पिरेशन, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Bold और Baddie लुक चाहिए तो Dhurandhar की उल्फत से लें साड़ी इंस्पिरेशन, देखें लेटेस्ट डिजाइन

by Neha Singh
0 comment
white saree looks

Somya Tandon Saree Looks: धुरंधर की उल्फत उर्फ सौम्या टंडन से साड़ी लुक्स इंस्पिरेशन लेना बेस्ट आइडिया है. ये डिज़ाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मिक्सचर देते हैं. यहां देखें लेटेस्ट साड़ी डिजाइन.

24 March, 2026

अगर आप साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो धुरंधर की उल्फत से साड़ी लुक्स इंस्पिरेशन लेना बेस्ट आइडिया है. उल्फत का किरदान निभाने वाली सौम्या टंडन के साड़ी लुक्स इतने खूबसूरत और स्टाइलिश हैं, कि आप इन्हें किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं. ये डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मिक्सचर देते हैं, जो आपको बोल्ड और बैडी लुक देते हैं. लाइटवेट फैब्रिक, यूनिक ड्रेपिंग स्टाइल और ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन आपके पूरे लुक को खास बनाते हैं. चाहे त्योहार हो या ऑफिस पार्टी, ये लेटेस्ट साड़ी डिजाइन आपको हर मौके पर मेन कैरेक्टर वाइब देंगे. यहां देखें उनके कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स.

गोल्डन साड़ी

सौम्या टंडन की यह गोल्डन साड़ी बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश लग रही है. यह साड़ी घर की पूजा से लेकर कॉलेज और ऑफिस की पार्टी तक, सभी फंक्शन के लिए परफेक्ट है. आप इसे स्टोन वाली गोल्डन ज्वैलरी के साथ स्टाइल करें. आप चाहें तो यूनीक डिजाइन का ब्लाउज पहन सकती हैं, जिससे लुक और भी खास बन जाएगा.

व्हाइट नेट साड़ी

व्हाइट कलर बहुत ही क्लासी और रिच लुक देता है. सौम्या की यह साड़ी बोल्ड और स्टाइलिश लुक पाने के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसे पहनकर आपको रिच और क्लासी वाइब मिलेगी. इस साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप और ज्वैलरी ही कैरी करें.

ब्लैक साड़ी

ब्लैक कलर हमेशा से ही बोल्ड लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन रहा है. ब्लैक और गोल्डन का यह कॉम्बिनेशन क्लासी, कूल और स्टाइलिश है. इस लुक का स्टेटमेंट पीस है इसका ब्लाउज. ब्लैक सैटिन फैब्रिक में आप भी इस तरह का वन शोल्डर ब्लाउज बनवाकर अपना लुक यूनीक बना सकती हैं.

स्काईब्लू फ्लोरल प्रिंट साड़ी

स्काईब्लू कलर की समर्स के लिए बेस्ट होती है. अगर आपको समर्स के आउटडोर फंक्शन के लिए कोई साड़ी चाहिए, तो आप सौम्या की यह स्काईब्लू फ्लावर प्रिंटेड साड़ी जरूर ट्राई करें. ब्लाउज के लिए आप व्हाइट कलर भी चूज कर सकती हैं. इस पर साड़ी खिलकर दिखेगी.

पिंक ऑर्गेंजा साड़ी

पिंक ऑर्गेंजा साड़ी आपको बोल्ड तो नहीं, लेकिन रिच लुक जरूर देगी. सौम्या टंडन की सारी ही साड़ियां बहुत खूबसूरत होती हैं. पिंक कलर रात में खिलकर दिखता है, इसलिए रात के फंक्शन में इसे पहनेंगी तो पूरी पार्टी में आप ही नजर चमकेंगी. आप इस साड़ी के साथ यूनीक डिजाइन का ब्लाउज कैरी करके इसे थोड़ा बोल्ड टच भी दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें- नवरात्रि के रंग में रंगे अपने हाथ, लगाएं ये खूबसूरत माता रानी के मेंहदी डिजाइन, सभी करेंगे तारीफ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?