Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर में एक सुनामी लेकर आई है. कई लोगों को ये फिल्म टॉर्चर लग रही है, तो बहुत से लोग इस एक मास्टरपीस बता रहे हैं.
24 March, 2026
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और सच कहूं तो ये फिल्म ऐसी है जिसे आप चाहकर भी इग्नोर नहीं कर पाएंगे. अगर आप सोच रहे हैं कि ये सिर्फ एक रेगुलर एक्शन फिल्म है, तो आप गलत हैं. यह फिल्म शोर-शराबे और मार-धाड़ से कहीं ज्यादा डीप और इमोशनल होने के साथ-साथ दिमाग को थोड़ा थका देने वाली है. लेकिन फिर भी, इस वक्त पूरा देश सिर्फ ‘धुरंधर 2’ के बारे में ही बात कर रहा है. आखिर ऐसा क्या है इस फिल्म में जो लोग इसे देखने पर मजबूर हो रहे हैं? चलिए विस्तार से इस पर बात करते हैं.

आदित्य धर का विजन
डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बार स्केल और इमोशन का जो कॉम्बिनेशन दिखाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म में वायलेंस की कोई कमी नहीं है, बल्कि कुछ सीन्स तो इतने खौफनाक हैं कि कमजोर दिल वालों के लिए उन्हें देखना मुश्किल हो सकता है. आदित्य ने हर सीन को बहुत ही बारीकी से बुना है. फिल्म में एक तरफ जबरदस्त एक्शन है, वहीं दूसरी तरफ पीस और कैरेक्टर्स के अंदर चल रही उथल-पुथल को भी बखूबी दिखाया गया है. आदित्य का विजन एकदम क्लियर है, उन्होंने एक ऐसी दुनिया बनाई है जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है.
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को हमने ‘बैंड बाजा बारात’ के बिट्टू शर्मा से लेकर ‘रॉकी और रानी’ के रॉकी रंधावा तक कई कैरेक्टर्स में देखा है. लेकिन ‘धुरंधर 2’ में उनका जो रूप सामने आया है, वो हिला देने वाला है. उन्होंने खुद को इस किरदार में पूरी तरह झोंक दिया है. उनके चेहरे पर दिखने वाला गुस्सा और आंखों में छिपा दर्द कहानी को असली बना देता है. खासकर फिल्म के आखिरी हिस्से में जब वो अपने घर लौटते हैं और अपनी फैमिली को देखते हैं, वो पल फिल्म का टर्निंग पॉइंट है. वहां कोई जीत का अहसास नहीं है, बल्कि एक अजीब सा खालीपन है जिसे अरिजीत सिंह की आवाज ने और भी डीप बना दिया है.

यह भी पढ़ेंःBox Office पर Dhurandhar की दहाड़, फिर भी इस बड़े एक्टर ने फिल्म में काम करने से किया इनकार!
सरप्राइज पैकेज
फिल्म में आर माधवन ने हमेशा की तरह एक सधी हुई और शानदार परफॉर्मेंस दी है. लेकिन असली सरप्राइज रहे राकेश बेदी. उन्होंने जमील जमाली का रोल किया है, जो शुरुआत में बहुत ही मजाकिया और सीधा-सादा लगता है. मगर जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका असली चेहरा सामने आता है. राकेश बेदी ने इस रोल में जो जान फूंकी है, वो माधवन की टक्कर की है. उनकी एक्टिंग का ये अंदाज ऑडियन्स को हैरान कर देने वाला है.
म्यूजिक का सफर
इस बार फिल्म का म्यूज़िक सिर्फ बैकग्राउंड स्कोर तक ही नहीं है. पहली फिल्म के हाई-एनर्जी गानों के मुकाबले इस बार मेकर्स ने ज्यादा इमोशनल और सुकून देने वाला म्यूजिक चुना है. ये बदलाव फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह के कैरेक्टर की जर्नी के साथ बिल्कुल फिट बैठता है. यानी धुरंधर: द रिवेंज के म्यूज़िक ने फिल्म की गहराई को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

कहां रही कमी?
इतनी खूबियों के बाद भी फिल्म में कुछ खामियां खटकती हैं. सबसे बड़ी दिक्कत है फिल्म की लेंथ. लगभग 4 घंटे की ये फिल्म कई जगहों पर खिंची हुई महसूस होती है. एक स्पाई थ्रिलर फिल्म में जो स्पीड होनी चाहिए, वो गायब नजर आती है. कहने का मतलब है कि, कई सीन्स को आसानी से छोटा किया जा सकता था. इसके अलावा, फिल्म में दिखाया गया वायलेंस जरूरत से ज्यादा है. कई बार लगता है कि ये स्टोरी की डिमांड नहीं बल्कि सिर्फ ऑडियन्स को झटका देने के लिए डाला गया है.
धुरंधर 3 पर अपडेट
भले ही ‘धुरंधर 2’ में कुछ कमियां हों, लेकिन जसकीरत की जर्नी अभी खत्म नहीं हुआ है. मिशन से लौटने के बाद वो अपनी नई लाइफ में कैसे ढलता है, ये देखना दिलचस्प होगा. यही वजह है कि फैंस को ‘धुरंधर 3’ का इंतजार रहेगा. बस उम्मीद यही है कि अगली बार आदित्य धर फिल्म की एडिटिंग पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें और इसे क्रिस्प रखें.

OTT रिलीज़
अगर आप थिएटर नहीं जा पाए हैं, तो घबराइए मत. ‘धुरंधर 2’ के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार हैं. आमतौर पर फिल्में रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आती हैं. इस हिसाब से उम्मीद है कि 14 मई, 2026 तक ये फिल्म आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर आ जाएगी.
यह भी पढ़ेंः पहाड़ों की बेटी से बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और अब संसद तक, ये हैं कंगना रनौत के सबसे दमदार कैरेक्टर
