Wedding Designer Dress: हर दुल्हन अपनी सगाई और रिसेप्शन पार्टी में सबसे खूबसूरत और हटके दिखना चाहती है. आप अपने स्पेशल मूमेंट में सबसे स्पेशल दिखना चाहती हैं, तो लहंगे को छोड़कर डिजाइनर गाउन ट्राई करें.
27 March, 2026
शादियों का सीजन आते ही, हर होने वाली दुल्हनों को अपने लुक को लेकर टेंशन हो जाती है. खासकर सगाई और रिसेप्शन जैसे फंक्शन के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश पहनने की चाहत होती है. हर दुल्हन अपनी सगाई और रिसेप्शन पार्टी में सबसे खूबसूरत और हटके दिखना चाहती है. आप अपने स्पेशल मूमेंट में सबसे स्पेशल दिखना चाहती हैं, तो लहंगे को छोड़कर डिजाइनर गाउन ट्राई करें. डिजाइनर गाउन आजकल बहुत ट्रेंड कर रहे हैं. गाउन न सिर्फ आपको मॉडर्न और एलिगेंट लुक देता है, बल्कि कैरी करना लहंगे से ज्यादा कम्फर्टेबल होता हैं. यहां आपको कुछ बहुत ही खूबसूरत डिजाइर गाउन दिखाएं गए हैं.
रेड कलर गाउन

दुल्हनों के लिए रेड कलर बहुत खास है, इसलिए आप रेड कलर का गाउन पहनकर लुक को एक ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं. फोटो में दिखाएं गए तीनों ड्रेसस बहुत ही सुंदर हैं. आप अपनी पसंद से कोई भई डिजाइन चूज कर सकती हैं. रेड कलर के गाउन रिसेप्शन पार्टी के लिए बेस्ट रहेंगे. इंगेजमेंट में रेड कलर ज्यादा बोल्ड लगेगा.
बेज कलर गाउन

बेज कलर आपको रिच लुक देता है और आजकल इसका ट्रेंड भी है. फोटो में दिखाए गए दोनों गाउन मरमेड कट में बने हैं. मरमेड कट और बेज कलर का कॉम्बिनेशन बहुत ही क्लासी लुक देगा. आप इंगेजमेंट पर यह गाउन पहन सकती हैं. इसके साथ कॉन्ट्रास्ट में ग्रीन ज्वेलरी पहनें.
पिंक कलर गाउन

बचपन में हर लड़की का फेवरेट कलर पिंक ही होता है. आप अपने स्पेशल डे पर पिंक कलर का गाउन पहनकर बचपन का शौक पूरा कर सकती हैं, वो भी एक मॉडर्न टच के साथ. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले गाउन बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से गाउन कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.
डार्क ग्रे गाउन

अगर आपकी पर्सानिलिटी बोल्ड है, तो यह डार्क ग्रे और ब्लू कलर का मरमेड गाउन बहुत ही सुंदर लगेगा. यह दोनों ही डिजाइन सबसे हटके हैं. फैशनेबल लड़कियों को यह डिजाइन और कलर जरूर पसंद आएगा. आपकी फोटोज भी बहुत शानदार आएंगी.
वाइन और पर्पल गाउन

वाइन कलर का गाउन रिसेप्शन पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट रहेगा. और इंगेजमेंट में आप यह पर्पल कलर का गाउन ट्राई कर सकती हैं. इस गाउन का डिजाइन काफी स्पेशल है. इसका फ्लेयर हो या स्लीव डिजाइन, हर पार्ट में क्रिएटिविटी दिखाई गई है.
यह भी पढ़ें- Honeymoon हुआ पुराना, अब आया Buddymoon का ज़माना! Rashmika और Vijay से सीखें वेकेशन एन्जॉय करना
