Home शिक्षा कब आएगा CBSE 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें DigiLocker और UMANG ऐप पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

कब आएगा CBSE 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें DigiLocker और UMANG ऐप पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

by Neha Singh
0 comment
CBSE 10th 12th Result check

CBSE 10th 12th Result check: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप DigiLocker, SMS सेवाओं और मोबाइल ऐप्स के जरिए भी सीबीएसई का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां जानें कैसे.

27 March, 2026

अगर आप सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 2026 के क्लास 10 और 12 का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी नतीजे मई के महीने के आस-पास जारी होने की संभावना है. अक्सर नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बहुत तेजी से CBSE की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करते हैं, जिससे साइट क्रैश हो जाती है. लेकिन आप और भी कई तरीकों से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं, जैसे कि CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker, SMS सेवाओं और मोबाइल ऐप्स के जरिए. चलिए जानते हैं वेबसाइट के अलावा रिजल्ट कैसे चेक करना है.

DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका DigiLocker है. इसके लिए आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा. लॉग इन करते समय, आपको अपना मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN डालना होगा. इसके बाद, वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन को पूरा कर लें. लॉग इन करने के बाद, “Issued Documents” सेक्शन में जाएं, CBSE क्लास 10 या 12 की मार्कशीट के ऑप्शन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

UMANG ऐप पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

UMANG ऐप डाउनलोड करके उसमें साइन-इन करें. इसके लिए आप नंबर डाले फिर अपना पासवर्ड क्रिएट करें. साइन-इन करने के बाद ऑल सर्विस में CBSE के ऑप्शन पर क्लिक करें या सर्च बार में CBSE सर्च करें. अब रिजल्ट पर जाएं और अपनी क्लास को चुनें. इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें. आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा. अब इसका पीडीएफ अपने फोन में डाउनलोड कर लें.

SMS है सिंपल तरीका

इसके अलावा आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. SMS से CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, अपने फोन के मैसेज बॉक्स में CBSE10 (10वीं के लिए) या CBSE12 (12वीं के लिए) टाइप करें, फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर, स्पेस के साथ स्कूल नंबर और सेंटर नंबर लिखें और 7738299899 पर भेज दें.

वेबसाइट पर कैसे चेक करें रिजल्ट

अपने नतीजे देखने के लिए, स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जा सकते हैं. होमपेज पर, “CBSE 10th Result 2026” या “CBSE 12th Result 2026” के लिए दिए गए खास लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड ID और जन्म की तारीख डालनी होगी. सभी जरूरी जानकारी सही-सही डालने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें- शिक्षा में डिजिटल क्रांति: अगले 3 वर्षों में देश के सभी हाईस्कूल होंगे ब्रॉडबैंड से लैस, शिक्षकों को मिलेगी AI…

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?