Iran War : ईरान में IRGC के नौसेना प्रमुख अलीरेज़ा तंगसिरी मौत हो गई है. इजरायल ने दावा किया था कि उसने हॉर्मुज स्ट्रेट का बंद करने का नेतृत्व कर रहे तंगसिरी मार दिया गया है और उसके हाथ काफी लोगों के खून से सने थे.
Iran War : ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नौसेना प्रमुख अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत की पुष्टि कर दी है. इससे पहले 26 मार्च को इजरायल ने दावा किया था कि उसने IRGC के नौसेना प्रमुख को मार गिराया है. सोमवार को IRGC की तरफ से जारी किए बयान में कहा गया है कि तंगसिरी अपनी चोटों की गंभीरता की वजह से अल्लाह की शरण में चले गए. बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि इजरायल ईरान पर पूरी ताकत से हमला करना जारी रखे हुए है. दूसरी तरफ लेबनानी सहयोगी हिजबुल्लाह ने यहूदी राष्ट्र भर में हमलों की झड़ी लगा दी है, जिससे लोगों को जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागना पड़ा है.
तंगसिरी के प्रयासों की सराहना
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, तंगसिरी के प्रयासों की ईरान ने सराहना की है. खासकर होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने में उनकी भूमिका को लेकर उनकी बहादुरी को सलाम किया है. ईरान ने कहा है कि देश में हर एक लड़ाका तंगसिरी है और हम देखेंगे कि आने वाले दिनों में हमारे सामने क्या-क्या चीजें हैरान करने वाली आती है.
पेट्रोकेमिकल पर हुआ हमला
इसी बीच सरकारी मीडिया ने बताया कि सोमवार को तेहरान से लगभग 530 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला हुआ. हालांकि, मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग को बुझा दिया.
ईरानी ठिकानों पर हमले जारी
वहीं, 26 मार्च को जब इजरायल ने मारने का दावा किया था तब तंगसिरी की मौत पर नेतन्याहू ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ ईरानी आतंकी शासन के ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए हैं. उन्होंने इस ऑपरेशन को हमारे और हमारे सहयोगी, संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हमारे साझा युद्ध लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में सहयोग का एक उदाहरण है. आईडीएफ ने गुरुवार को बताया था कि ईरान और लेबनान की तरफ से मिसाइलों, रॉकेटों और ड्रोन हमलों की लगातार बौछारों ने पूरे इजरायल में सायरन बजा दिए, जिससे लोगों को दोपहर तक कई बार शेल्टर्स में शरण लेनी पड़ी. मेडिकल और बचाव सेवाओं ने बताया कि गुरुवार को इन हमलों में इजरायल में कम से कम 10 लोग घायल हुए और देश भर में कई जगहों पर हमले हुए.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अरेस्ट, आतंकी मॉड्यूल का बिछा रहा था जाल; कई चीज बरामद
