Home राज्यDelhi दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अरेस्ट, आतंकी मॉड्यूल का बिछा रहा था जाल; कई चीज बरामद

दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अरेस्ट, आतंकी मॉड्यूल का बिछा रहा था जाल; कई चीज बरामद

by Prashant Tripathi
0 comment
Lashkar-e-Taiba Terrorist Arrested Delhi

Delhi News : दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला है कि यह आतंकी पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उस दौरान उसके पास से एके-47 मिली थी.

Delhi News : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और हाल ही में मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए मॉड्यूल के हैंडलर शबीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि शबीर अहमद लोन पहले भी 2007 में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जब उसके पास से AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे. बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा की कड़ी निगरानी में चलाया गया. करीब दो महीने तक चली इस कार्रवाई में पुलिस की विशेष टीम ने लगातार लोन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी. इस टीम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा, एसीपी ललित नेगी और इंस्पेक्टर प्रवीण त्रिपाठी शामिल थे. उन्होंने दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में लोन के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं. जांच में यह सामने आया है कि लोन युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए भर्ती करने में सक्रिय था.

गाजीपुर में आतंकी को दबोचा

स्पेशल सेल ने बीती रात गाजीपुर इलाके से इस वांछित आतंकी को दबोचा है. पुलिस के अनुसार, शबीर अहमद लोन उसी मॉड्यूल का हैंडलर था, जिसमें पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इन 8 में 7 बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक शामिल था. इसके बाद तमिलनाडु के तिरुप्पुर से 6 और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 2300 बांग्लादेशी टका, 1400 नेपाली मुद्रा, 5000 पाकिस्तानी मुद्रा, 3000 भारतीय रुपये और एक नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है. इसके अलावा शबीर अहमद लोन पहले भी 2007 में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जब उसके पास से AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे. वह 2015 में भी श्रीनगर में गिरफ्तार हुआ था. 2019 मे जमानत पर रिहा होने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया, जहां उसने नया आतंकी मॉड्यूल तैयार किया. हाल ही में पकड़े गए आरोपी उसी नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी जुड़े हैं आतंकी

पुलिस के अनुसार, बांग्लादेश में उसके संपर्क लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव्स से हुए, जिनके कोड नेम अबू हुजैफा और सुमामा बाबर हैं और ये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े बताए जाते हैं. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी और उसके साथियों ने कोलकाता और दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाकर अपनी गतिविधियों का परीक्षण किया. साथ ही मंदिरों और अन्य संवेदनशील इलाकों की रेकी कर उसकी वीडियो फुटेज पाकिस्तान भेजी गई. स्पेशल सेल का कहना है कि शबीर अहमद लोन एक हार्डकोर और अत्यधिक प्रशिक्षित आतंकी है, जो भारत में आतंकी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की साजिश रच रहा था. अतिरिक्त आयुक्त पुलिस प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर संचालित हो रहा था. सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मॉड्यूल की गहराई से जांच कर रही हैं.

बांग्लादेश से हो गया था फरार

साल 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश फरार हो गया था, जहां उसने एक आतंकी सेल खड़ा कर लिया. आपको बता दें कि गांव में हुए आतंकी हमले में साजिश रचने वालों में भी इसका नाम सामने आ रहा है. इसकी खास बात यह थी कि यह उन इलाकों को चिंता था जहां पर यह आसानी से घुल मिल जाए. शायद ही वजह है कि इसने अपना बेस कैंप पश्चिम बंगाल को बनाया हुआ था. दिल्ली में पिया गाजीपुर इलाके से पकड़ा गया है दर्शन दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भी बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक वर्ग रहता है जिसमें यह आसानी से घुल मिलकर रह रहा था. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां लोन से पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. इस गिरफ्तारी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया; किए अनगिनत टुकड़े; जानें मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?