Iran Nuclear Center: अमेरिका ने इस्फहान शहर पर बंकर-बस्टर बम दागे हैं, जहां उसका न्यूक्लियर सेंटर है. ट्रंप ने ट्रुथ पर हमले का वीडियो भी शेयर किया है.
31 March, 2026
अमेरिका ने ईरान पर भयंकर हमला किया है. ट्रंप ने ईरान के इस्फहान शहर पर बंकर-बस्टर बम दागे हैं. इस शहर में ईरान के न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बनाया गया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर हमले का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमों आसमान में धुआं और भीषण आग दिख रही है. हमले में 2000 पाउंड के भारी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है. यह बम जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी तबाह कर देते हैं.
ट्रंप ने शेयर किया वीडियो
हमले के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रात में कई बड़े धमाके दिखाए गए थे. वीडियो में आग की लपटें उठती दिख रही थीं, जिससे पूरे इलाके में भारी नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस्फहान ईरान का एक बड़ा शहर है जिसकी आबादी लगभग 2.3 मिलियन है और यहां बद्र एयरबेस भी है.
2,000 पाउंड बमों का इस्तेमाल
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि US और इजरायली सेनाओं ने एक न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बनाकर मिलकर हमला किया. US अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एम्युनिशन डिपो को निशाना बनाने के लिए कई बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया. सेंटर पर 2,000 पाउंड (लगभग 900 किलोग्राम) के बंकर-बस्टर बमों से हमला किया गया. रिपोर्ट्स का दावा है कि हमले के बाद कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आग के गोले आसमान की ओर उठे. धमाकों से पूरे इलाके में तेज झटके महसूस किए गए.
क्या हैं बंकर बस्टर बम
बंकर बस्टर बम शक्तिशाली हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल जमीन के अंदर बने ठिकानों में निशाना बनाने के लिए किया जाता है. यह सैन्य ठिकानों, मजबूत बंकर और अंडरग्राउंड परमाणु ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है. इस बी-2 बॉम्बर के जरिए गिराया जाता है, जो सुपरसोनिक रफ्तार से जमीन से टकराता है. बंकर बस्टर बम जमीन से 200 फीट नीचे तक तबाही मचा सकते हैं. अमेरिका ने खास तौर पर ईरान के न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बनाने कि लिए इसका इस्तेमाल किया है.
यह भी पढ़ें- ईरान ने कुवैती तेल के जहाज पर किया हमला, कॉम्प्रोमाइज करने में लगे ट्रंप, जानें युद्ध की लेटेस्ट अपडेट
News Source: PTI
