Home Lifestyle हैवी लहंगे छोड़कर, Alia Bhatt की इस लाइटवेट Organza Saree पर आया सबका दिल, सादगी में दिखी रॉयल्टी

हैवी लहंगे छोड़कर, Alia Bhatt की इस लाइटवेट Organza Saree पर आया सबका दिल, सादगी में दिखी रॉयल्टी

by Preeti Pal
0 comment
हैवी लहंगे छोड़कर, Alia Bhatt की इस लाइटवेट Organza Saree पर आया सबका दिल, सादगी में दिखी रॉयल्टी

Organza Saree: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपने स्टाइल की वजह से भी फैंस की फेवरेट हैं. यही वजह है कि अब उनका एक साड़ी लुक खूब वायरल हो रहा है.

31 March, 2026

ग्लैमर की दुनिया में जब स्टार्स रेड कार्पेट या किसी बड़े इवेंट पर उतरते हैं, तो अक्सर भारी-भरकम और चमक-धमक वाले कपड़े पहनते हैं. लेकिन कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जो मानती हैं कि असली खूबसूरती सादगी में ही छिपी होती है. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कुछ ऐसी ही सोच रखती हैं. हाल ही में चेन्नई में हुए ‘जीतो’ यानी जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के एक प्रोग्राम में आलिया जब सेज ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं, तो सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और तस्वीरों ने तहलका मचा दिया. ऐसे में आज हम भी एक्ट्रेस के उस खास लुक को कोड करते हैं.

कलर का मैजिक

हमें ये मानना होगा कि पिस्ता या सेज ग्रीन जैसे कलर आंखों को बहुत सुकून देते हैं. ये कलर न सिर्फ दिखने में खूबसूरत है, बल्कि ये स्प्रिंग और समर के बीच के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट च्वॉइस है. वैसे तो बॉलीवुड में ग्रीन कलर हमेशा से एवरग्रीन रहा है, लेकिन इसका ये सॉफ्ट वर्जन काफी मॉर्डन और ट्रेंडी लग रहा है. आलिया का ये कलर च्वॉइस बताता है कि आने वाले सीजन में ये रंग हर किसी की पहली पसंद बनने वाला है.

यह भी पढ़ेंःकुर्ती पुरानी हो या नई, इन 6 ट्रेंडी Salwar Trousers Design के साथ दिखेगा सूट में आपका जलवा

रेट्रो और रॉयल

भले ही ये कलर आजकल का नया ट्रेंड हो, लेकिन इसमें एक पुरानी दुनिया की रॉयल्टी भी मिलती है. आलिया की इस साड़ी में ‘ओल्ड मनी एलिगेंस’ साफ नजर आ रही है, जिसे उन्होंने बहुत ही मॉर्डन और सिंपल तरीके से कैरी किया है. आज के टाइम में जहां फैशन की दुनिया शोर-शराबे और लाउड ट्रेंड्स से भरी है, वहां आलिया का ये लुक अपनी क्वाइट सोफिस्टिकेशन की वजह से बिल्कुल अलग खड़ा नजर आता है. ये लुक उन खानदानी साड़ियों की याद दिलाता है जो पीढ़ियों से सहेज कर रखी गई हों.

90s की यादें

अगर आप 90s के दशक की बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपको याद होगा कि उस टाइम में हीरोइनों को भारी-भरकम ढांचे के बजाय सिंपल, एलिगेंट और खूबसूरती से दिखाया जाता था. आलिया की ये साड़ी उसी दौर की याद ताजा करती है. आजकल कई सेलेब्रिटीज भारी लहंगों को छोड़कर ऐसे लाइट और मिनिमल ड्रेप्स की तरफ रुख कर रहे हैं जो उनकी पर्सनालिटी को उभरने का मौका देते हैं. आलिया का ये अंदाज इसी चेंज का एक बेहतरीन एग्जांपल है.

कहां ट्राई करें लुक?

आलिया भट्ट की ये सेज ग्रीन साड़ी किसी भी वेडिंग रिसेप्शन, शाम के फंक्शन या डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इंस्पिरेशन बन सकती है. अगर आप एक होने वाली दुल्हन हैं और लाल-पीले जैसे ट्रेडिशनल कलर्स से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो ये रंग आपके लिए बेस्ट है. इस ट्रांसपेरेंट और लाइट फैब्रिक पर बारीक फूलों की डिटेलिंग इसे किसी चलती-फिरती कविता जैसा सुंदर बना देती है.

यह भी पढ़ेंः40 डिग्री वाली गर्मी का कूल इलाज, लेटेस्ट Chikankari Kurtis के साथ दिखें स्टाइलिश और फ्रेश

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?