Home राज्यBihar स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार: ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले चिकित्साधिकारी, डॉक्टर की करतूत से भड़के ग्रामीण

स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार: ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले चिकित्साधिकारी, डॉक्टर की करतूत से भड़के ग्रामीण

by Amarjeet Singh
0 comment
स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार: ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले चिकित्साधिकारी, डॉक्टर की करतूत से भड़के ग्रामीण

Negligence in Duty: कटिहार के समेली प्रखंड में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विनय कुमार ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाए गए.

Negligence in Duty: बिहार के कटिहार जिले के समेली प्रखंड में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विनय कुमार ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाए गए. यह देख अस्पताल परिसर में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पर पहुंची पोठिया थाना पुलिस चिकित्सक को वहां से उठाकर ले गई. इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को पोठिया थाना क्षेत्र में लोगों ने एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक को संदिग्ध हालत में देखा. आरोप है कि वे उस समय ड्यूटी पर तैनात थे और नशे की हालत में थे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. घटना को लेकर हंगामा भी हुआ.

विवादों में रहते हैं डॉ. विनय कुमार

घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की बात कही जा रही है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि लाइव टाइम्स नहीं करता है लेकिन वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के दावों ने मामले को और तूल दे दिया है. यह पहला मौका नहीं है जब डॉ. विनय कुमार विवादों में आए हैं. इससे पहले भी उनका एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आपत्तिजनक बातचीत होने का दावा किया गया था. उस समय भी इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. यही वजह है कि इस बार लोगों में अधिक नाराजगी देखने को मिल रही है.

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी को हटाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया. अब इस ताजा घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का आरोप है कि इस तरह के आचरण से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की साख भी धूमिल होती है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मेडिकल जांच में क्या स्थिति सामने आई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः दीदी को दी ईदी तो गुस्सा हो गई बीवी, पति ने पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, हैरान कर देगा मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?