Iran US War: मिडिल ईस्ट में भारी तबाही के बीच ईरान ने भी एक बार फिर अमेरिका को भारी झटका दिया है. ईरान के पुलिस विशेष बलों ने दावा किया है कि अमेरिका के C-130 लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया है.
Iran US War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक और एयरक्राफ्ट को ढेर कर दिया है. रविवार को ईरान की पुलिस की विशेष बलों ने इस्फहान परमाणु केंद्र के पास F-15 और A-10 फाइटर जेट के बाद लड़ाकू विमान C-130 पर हमला करके ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि जिस विमान को नष्ट किया गया है वह मालवाहक विमान था.
C-130 सपोर्ट विमान नष्ट किया
मुंबई में स्थित इस्लामी गणतंत्र ईरान के वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में लिखा कि अभी कुछ देर पहले पुलिस की विशेष बलों की एक यूनिट द्वारा की गई जोरदार गोलीबारी में अमेरिका का एक C-130 सपोर्ट विमान नष्ट हो गया. साथ ही स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी इस्फ़हान में पुलिस कमांडो द्वारा एक दुश्मन रीफ्यूलिंग विमान को भी मार गिराया गया. बता दें कि इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एफ-35, 2 एफ-15, एक एफ-16 और एक ए-10 एयरक्राफ्ट कैरियर समेत कई हेलीकॉप्टर, MQ-9 ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया था. साथ ही इनके कुछ वीडियो और फोटो भी शेयर किए थे.
एक पायलट चल रहा था मिसिंग
हमले के दौरान अमेरिका के दो पायलट इजेक्ट कर गए थे. इनमें से एक पायलट मिसिंग चल रहा था और उसको जल्द ही ढूंढ निकाला. दूसरे वाले को हमले वाले दिन ही बचा लिया गया था. इसी बीच ईरान ने अमेरिका को एक और बड़ा झटका दिया है और उसका 700 करोड़ की लागत वाले C-130 सपोर्ट विमान तबाह कर दिया. वहीं, इससे पहले दो ब्लैक हेलीकॉप्टर के नष्ट होने की पुष्टि अमेरिका कर चुका है. हालांकि, अभी तक C-130 सपोर्ट विमान को लेकर अमेरिका की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
इस्फहान पर किया गया 5वीं बार हमला
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की तरफ से इस्फहान परमाणु केंद्र पर हमला नहीं करने की अपील को अमेरिका और इजरायल ने दरकिनार कर दिया. इन दो देशों ने इस्फहान पर पांचवीं बार हमला किया है. इससे दो दिन पहले ही ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजरायली-अमेरिकी की तरफ से चौथी बार हमले को लेकर चेतावनी दी थी कि इस केंद्र से निकलने वाले रेडियोएक्टिव विकिरण से तेहरान को बहुत कम मध्य पूर्व के सऊदी अरब, UAE, ओमान, बहरीन और कतर में रह रहे लोगों के जीवन को खतरा होगा. इसके बाद भी अमेरिका और इजरायल ने पांचवीं बार हमला किया है.
यह भी पढ़ें- मध्य-पूर्व में युद्ध और गहराएगा! US रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली; जानें ये क्या बोल गए हेगसेथ
News Source: PTI
